अयोध्या:पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का हुआ खुलासा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या:————
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का हुआ खुलासा 3 अभियुक्त गिरफ्तार
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी अयोध्या के कुशल निर्देशन मे दिनांक 07.02.22 को वह्द ग्राम पिपराताल थाना पूराकलन्दर अन्तर्गत हुयी मृतक सूर्यप्रकाश दुबे की हत्या सम्बन्धित मु0अ0सं0 76/2022 धारा 147/148/149/323/504/302/307/107/34 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त दिनेश कुमार यादव पुत्र रामसुन्दर को मण्डलीय चिकित्सालय दर्शननगर अयोध्या से समय 18.30 पर गिरफ्तार किया गया तथा इसके अतिरिक्त अभियुक्त रामकुमार वर्मा पुत्र स्व0रामबरन वर्मा को मसौधा बाजार से समय 19.55 पर व अभियुक्त ओम प्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व0हरदेव प्रसाद पाण्डेय को चौकी भदरसा से समय 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त वाहन UP44V4979 क्वालिस व एक अदद आला कत्ल डण्डा व एक अदद मोबाइल फोन एन्ड्राइड मय सिम के बरामद हुआ। अभियुक्तों से पूछताछ से प्राप्त जानकारी की घटना मे नामजद / प्रकाश मे आये अभियुक्त गण ओमप्रकाश पाण्डेय , हरिपाल वर्मा, रामसेवक यादव और अंश यादव का मृतक सूर्यप्रकाश दूबे का जमीनी विवाद चल रहा था जिस कारण से अभियुक्त गण दाखिल कब्जा नही पा रहे थे उक्त जमीन को प्राप्त करने के उद्देश्य से ही दिनांक 07.02.22 को मृतक / आदकार सूर्यप्रकाश दूबे की हत्या कारित की गयी ।
नाम पता अभियुक्तगण-

  1. दिनेश कुमार यादव पुत्र रामसुन्दर निवासी टकसरा थाना इनायत नगर जिला अयोध्या उम्र करीब 35 वर्ष
    2.रामकुमार वर्मा पुत्र स्व0रामबरन वर्मा निवासी छत्ता का पुरवा मऊ सिवाला थाना कैन्ट जिला अयोध्या उम्र करीब 30 वर्ष
    3.ओम प्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व0हरदेव प्रसाद पाण्डेय निवासी कैलपारा थाना पूराकलन्दर जिला अयोध्या उम्र करीब 52 वर्ष
    बरामदगीः एक अदद वाहन क्वालिस सं0 UP44V4979 , एकं अदद आलाकत्ल डण्डा,
    एक अदद मोबाइल फोन वीवो कम्पनी मय सिम
    अपराधिक इतिहास – अभियुक्त ओमप्रकाश पाण्डेय
    1.मु0अ0स0-76/22 धारा 147.148.149.323.504.302.109.307.34 भा0द0वि0
    2.मु0अ0सं0 178/1992 धारा 148/148/149/323/324/504/304 आईपीसी
    नोट – अन्य गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण के आपराधिकर इतिहास के सम्बन्ध मे जनपद के अन्य थानो से जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
  2. राजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
  3. उ0नि0 रतन शर्मा,एसओजी प्रभारी ,जनपद अयोध्या
    3.उ0नि0 विनय कुमार सिंह थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
    4.हे0का0 अजय सिंह एसओजी टीम ,जनपद अयोध्या
  4. का0 अनूप कुमार पाण्डेय थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
  5. का0 बृजेश तिवारी , एसओजी टीम ,जनपद अयोध्या
    7.का0 मुकेश यादव एसओजी टीम ,जनपद अयोध्या
    8.का0 अंकित राय एसओजी टीम ,जनपद अयोध्या
  6. का0 चन्द्रभान यादव एसओजी टीम ,जनपद अयोध्या
  7. का0 सोयल सिंह थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
  8. म0का0 रिचा तिवारी थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में हुआ कन्या पूजन

Wed Feb 9 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सर्वकल्याण के लिए जयराम विद्यापीठ में हुआ गुप्त नवरात्र पर पूजन एवं अनुष्ठान। कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में गुप्त नवरात्रों में निरंतर आचार्य […]

You May Like

advertisement