प्रांत संयोजकों की 3 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यगोष्ठी का आयोजन 22 से

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 21 मई : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की प्रांत संयोजकों की अखिल भारतीय कार्यगोष्ठी का आयोजन 22 से 24 मई तक विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र में होगा। यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि कार्यगोष्ठी में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, असम, केरल, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के सभी राज्यों से लगभग 85 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यगोष्ठी के अनेक सत्रों में छात्रों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उपस्थिति, सम्पर्कित विद्यालयों को संस्कृति बोध अभियान से जोड़ना, विद्या मंदिरों की सहभागिता, आचार्यों की परीक्षा, परीक्षा परिणाम, संस्कृति प्रवाह, पुस्तक प्रेषण, प्रश्नपत्र, प्रमाण पत्र, निबंध प्रतियोगिता, विद्या भारती का साहित्य, चित्र संच का उपयोग सहित संस्कृति बोध परियोजना के अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 1980 से शुरू हुई थी, जिसमें उस समय 30 हजार छात्र सम्मिलित हुए थे, आज देश के प्रत्येक राज्य से इस परीक्षा में सहभागिता हो रही है और यह आंकड़ा लगभग 22 लाख छात्र-छात्राओं तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्णित भारतीय ज्ञान परम्परा आधारित संस्कृति बोधमाला पुस्तकें पढ़कर एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सहभागिता कर छात्र ज्ञानवर्द्धन कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भजन आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का सशक्त माध्यम : प्रो. ए.आर. चौधरी

Fri May 22 , 2026
केयू नंदा केंद्र में प्रेरणा/भक्ति समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 21 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा केंद्र, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में प्रेरणा/भक्ति समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement