केयू में सुरक्षा कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

केयू में सुरक्षा कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फैकल्टी लॉज में सोमवार को सुरक्षा कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय 24 से 26 जुलाई तक चलने वाले प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. अनिल गुप्ता रहे। उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा जानकारी होगी तभी वह किसी पीड़ित व्यक्ति की मदद कर सकेगा। प्राथमिक चिकित्सा किट सभी के पास होने के बावजूद जानकारी का अभाव होने के कारण हम इसे उपयोग नहीं कर पाते। इसी के मद्देनजर सुरक्षा कर्मचारियों के लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ताकि जरूर पड़ने पर सुरक्षा कर्मचारी जरूरतमंद व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवा सके।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना यूथ रेड क्रॉस के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी हर व्यक्ति होनी जरूरी है ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग कर किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी जाएगी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोग्राम कांउसलर डॉ. रमेश कुमार ने की और बताया कि पहले दिन 75 सुरक्षा कर्मचारियों ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
मुख्य वक्ता डॉ. संतोष कुमार, अंजू कश्यप और दीपक सैनी रहे। डॉ. संतोष कुमार ने हार्ट अटैक के लक्षणों, कारणों तथा प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। अंजू कश्यप ने किसी अचेत व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा कैसे दी जानी चाहिए तथा अचेत व्यक्ति के इलाज के लिए समाज में फैली विभिन्न भ्रांतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने दुर्घटना के कारण होने वाले फ्रैक्चर के प्राथमिक उपचार के बारे में भी जानकारी दी। दीपक सैनी ने अचेत व्यक्ति को सीपीआर दी जाने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दुर्घटना से घायल व्यक्ति के खून के अधिक बहने की रोकथाम के बारे में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया।
इस मौके पर प्रोग्राम काउंसलर डॉ. रमेश कुमार, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, फील्ड कोर्डिनेटर डॉ. संतोष कुमार, योगेश कुमार व पपिन्दर सिंह मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन अधिक मास सोमवार को पार्थिव शिवलिंग का मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विधिवत अभिषेक

Mon Jul 24 , 2023
सावन अधिक मास सोमवार को पार्थिव शिवलिंग का मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विधिवत अभिषेक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – योगेश शर्मा कुलाना। सावन भगवान शिव का प्रिय होने के कारण शिव भक्तों पर होती है कृपा : महंत जगन्नाथ पुरी।श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement