आदेश अस्पताल में जन्मी 3 कन्याओं को दिया शगुन योजना का लाभ

आदेश अस्पताल में जन्मी 3 कन्याओं को दिया शगुन योजना का लाभ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आदेश अस्पताल में पैदा होने वाली हर बच्ची को मिलेगा 11 सौ रूपये शगुन।

अंबाला आदेश : मंगलवार को मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पैदा हुई तीन कन्याओं के परिजनों को 11-11 सौ रूपए की शगुन राशि चेयरेमेन डा. एच.एस. गिल ने भेंट की। राशि प्राप्त करने वालोंं में कोमलप्रीत निवासी अंबाला, कमलदीप निवासी समाना, पायल निवासी मुगलई जाटान शामिल हैं। इस दौरान डा. एच.एस. गिल ने कहा कि आदेश अस्पताल की यह नयी पहल है कि इस अस्पताल में जन्म लेने वाली हर बेटी को 11 सौ रूपए शगुन के रूप मेंं दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की सोच बेटियों के प्रति साकारात्मक हो इसी उद्देश्य के साथ इस योजना की शुरूआत आदेश अस्प्ताल ने की है। डा. एच.एस. गिल ने कहा कि आदेश अस्पातल शुरूआती दौर से ही बेहतरीन चिकित्साएं सुविधाएं एक ही छत के नीचे कम खर्च पर दे रहा है। जिसके तहत आदेश अस्पताल में नार्मल डिलिवरी की सुविधा बिल्कुल नि:शुल्क दी जा रही है। इस अवसर पर वाईस चेयरमेन डा. गुणतास गिल, प्रिंसीपल डा. बी.एल. भारद्वाज, डा. संतवंत कौर, डा. सौराभ एवं डा. गायत्री मोर उपस्थित रहे।
आदेश अस्पताल में जन्मी बच्चे के परिजनों को शगुन राशि सौंपते डा. एच.एस. गिल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा 404 वाँ श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

Tue Sep 6 , 2022
खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा 404 वाँ श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र,6 सितम्बर: खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित नगर की विख्यात संस्था खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा सोमवार रात्रि ब्रह्मसरोवर परिसर में द्रोपदी कूप श्री श्याम […]

You May Like

Breaking News

advertisement