Uncategorized

दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

लोकेशन रायबरे लीरिपोर्टर विपिन राजपूत

दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

रायबरेली, 19 मार्च 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सरिता सिंह मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा थाना लालगंज के ग्राम भीरा गोविंदपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 40 कि०ग्रा० लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel