
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
कुरुक्षेत्र, 18 जुलाई : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरेश मिश्रा के निर्देशन में श्रद्धालु भक्तों ने माँ दुर्गा का श्रद्धा और भक्ति भावना से पूजन व संकीर्तन किया।
श्री दुर्गा देवी मंदिर के पुजारी पंडित राहुल मिश्रा ने समाज सेवी भगत सुशील तलवाड़ , धर्मपत्नी संगीता तलवाड़ ने अपने परिवार सहित वैदिक मन्त्रों से श्री गणेश पूजन, नवग्रह पूजन सहित माँ दुर्गा का विधिपूर्वक पूजन अर्चना की और संकीर्तन के बाद विशाल भण्डारा आयोजित किया गया।
भगत सुशील जी पिछले 32 वर्षों से विशाल कीर्तन और भण्डारा करवा रहे है क्योंकि 17 जुलाई 1994 को माँ भगवती दुर्गा की विशेष कृपा और आशीर्वाद मिला था।
डॉ. सुरेश मिश्रा ने भक्तों को बताया कि आज शुक्रवार, आषाढ़ मॉस की तृतीया को माँ दुर्गा का नाम का संकीर्तन करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। भगवान के नाम का सुमिरन और ध्यान प्रतिदिन करने से प्रभु कृपा मिलती है। मां दुर्गा मंडली की सुमित्रा पाहवा, शिमला देवी,निशा अरोड़ा, आशा कवात्रा,ऊषा शर्मा , कोमल मेहरा, सुरेन्द्र कौर, पूजा कुकरेजा व सुमित्रा पाहवा,कमल कक्कड़ एवं मंडली, राज रानी और मंडली व भक्त सुशील तलवाड़ ने माँ दुर्गा की सुंदर -सुंदर भेटें गाई।
कीर्तन और आरती के बाद में भक्तों ने माँ दुर्गा को भोग लगाया। डॉ.सुरेश मिश्रा को मुख्य यजमान भगत सुशील तलवाड़,संगीता तलवाड़ और परिवार को माँ दुर्गा की चुनरी से सम्मानित किया I
समस्त भक्तों द्वारा विश्व कल्याण हेतु प्रत्येक मंगलवार को सायं मां दुर्गा का संकीर्तन और श्री हनुमान चालीसा का पाठ और आरती होती है।
प्रत्येक शुक्रवार को सायं मां दुर्गा चालीसा, दुर्गा स्तुति का पाठ और आरती होती है।
कुरुक्षेत्र और पिपली व बीड़ पिपली के साथ – साथ गावँ बिहोली , बजीदपुर,सिरसमा इशरगढ़, उमरी, देवीदास पुरा और किशनपुरा के श्रदालु भक्त प्रतिदिन माँ दुर्गा की पूजा करने आते है I
विशेष कीर्तन के शुभ अवसर पर पार्षद पंकज खन्ना, महेश तनेजा, सतपाल बंसल, केवल कृष्ण छाबड़ा , सुभाष शर्मा, हरिदेव जोशी , प्रवीण कत्याल, अमित बंसल, सतपाल धर्मसोत आदि उपस्थित रहे I


