मध्य प्रदेश मंत्रियों के बंगले सजाने में 10 महीने में खर्च किए गए 4.58 करोड़

मध्य प्रदेश मंत्रियों के बंगले सजाने में 10 महीने में खर्च किए गए 4.58 करोड़_*

ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान मंत्रियों के बंगले की सजावट का ब्योरा सामने आया है। मंत्रियों के बंगले सजाने में 10 महीने में 4.58 करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए हैं। सबसे ज्यादा एक करोड़ रुपए सीएम हाउस पर खर्च हुए हैं। इसके बाद सबसे अधिक 56 लाख रुपए पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले की साज-सज्जा में लगे हैं। ये जानकारी विधानसभा में पांचीलाल मेड़ा के एक प्रश्न के उत्तर में सामने आई है।पीडब्ल्यूडी मंत्री भार्गव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों के बंगलों में 1 अप्रैल 2020 से 31 जनवरी 2021 तक साज-सज्जा में किए गए खर्च का ब्यौरा दिया। सीएम हाउस में बिजली के काम में 81 लाख से ज्यादा खर्च किए गए। वहां 18.52 लाख का सिविल वर्क हुआ है। मुख्यमंत्री के 74 बंगला स्थित एक अन्य बंगले बी-8 में 13.41 लाख का काम हुआ है। केवल सिविल वर्क देखा जाए तो मुख्यमंत्री निवास से ज्यादा काम गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बंगले पर हुआ है। इस दौरान सबसे कम मात्र 1495 रुपए का व्यय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया व पूर्व मंत्री इमरती देवी के बंगलों पर हुआ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश में 30 करोड़ का काढ़ा पी गई सरकार, आरोप का दौर जारी

Thu Feb 25 , 2021
मध्य प्रदेश में 30 करोड़ का काढ़ा पी गई सरकार, आरोप का दौर जारी ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने कोरोनाकाल में प्रदेशवासियों को त्रिकूट काढ़ा बांटने का विधानसभा में जो आंकड़ा सामने आया है उसने हंगामा मचा दिया है इसको लेकर कांग्रेस […]

You May Like

advertisement