बौद्ध स्तूप को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की योजना पर खर्च होगा 4 करोड़ 50 लाख : सुधा।

बौद्ध स्तूप को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की योजना पर खर्च होगा 4 करोड़ 50 लाख : सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

बौद्ध स्तूप के पास बनेगा शोपिंग काम्पलैक्स पार्क होगा सौंदर्यकरण।
पर्यटकों के लिए शौचालय व अन्य व्यवस्थाओं का होगा प्रबंध।
लोक निर्माण विभाग एक महीने में शुरु करेगा निर्माण कार्य।
विधायक सुभाष सुधा ने किया मेटा माडयूलर का उदघाटन।

कुरुक्षेत्र 10 जनवरी :- विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बौद्ध स्तूप को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार बोद्घ स्तूप पर 4 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि खर्च करेगी। इस परियोजना का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की तरफ से एक माह के अंदर शुरु कर दिया जाएगा और एक साल के अंदर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक सुभाष सुधा रविवार को महिला पुलिस थाने के सामने मेटा माडयूलर का उदघाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने विधिवत रुप से मेटा माडयूलर के अंतर्गत बनने वाली रेडीमेंट रसोई का बारीकि से अवलोकन किया। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के पास कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंदर स्थित बौद्ध स्तूप को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने का एक प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की गई और अनुरोध किया गया कि बौद्ध स्तूप एक ऐतिहासिक स्थल है। इस स्थल को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जा सकता है। यह बौद्ध स्तूप आस्था का भी केन्द्र भी बन सकता है। इन तमाम पहलुओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी मुहैया करवाई गई। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी मोहर लगाई और इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के आदेश भी जारी किए।
विधायक ने कहा कि बौद्ध स्तूप को विकसित करने के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई। इस विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण भाटिया के तेजी से किए गए प्रयासों से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और इस कार्य को शुुरु करने का जिम्मा एक एजेंसी को सौंप दिया है। यह एजेंसी इसी माह निर्माण कार्य शुरु कर देगी। विधायक ने कहा कि बौद्ध स्तूप का सौंदर्यकरण करने, पार्क को विकसित करने, ओरनामेंटल प्लांट लगाने, शौचालय व फुटपाथ और शोपिंग काम्पलैक्स बनाने का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना को तकरीबन एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से ब्रहमसरोवर के आसपास एक ओर पर्यटन स्थल विकसित हो पाएगा और इससे पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। इस मौके पर सुखदेव प्रसाद त्रिवेदी, सुमनलता त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी, डा. ओमप्रकाश, डा. रविन, शेषकरण, प्रतिभा, सुरेश देवी, सुमित त्रिवेदी, रिंकी, त्रिलोचन सिंह, रविन्द्र सिंह, कवंलजीत कौर, केसर कौर, अमनदीप कौर, गुरबचन कौर, विकास चौधरी, दिवृत आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक के बार-बार इस्तीफा देने के ब्यान हास्यपद : बिमला सरोहा।

Sun Jan 10 , 2021
विधायक के बार-बार इस्तीफा देने के ब्यान हास्यपद : बिमला सरोहा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 शाहाबाद मारकंडा, 10 जनवरी (पंकज शर्मा) :- कांग्रेस नेत्री बिमला सरोहा ने कहा कि एक ओर प्रदेश का किसान दिल्ली बॉर्डर पर कडकड़ाती ठंड में अपनी मांगों को मनवाने […]

You May Like

Breaking News

advertisement