अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन में साक्षी बनेंगे 40 हजार स्कूली विद्यार्थी : सुभाष सुधा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन में साक्षी बनेंगे 40 हजार स्कूली विद्यार्थी : सुभाष सुधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने में एक-एक व्यक्ति की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका।
संस्थाओं ने योग के साथ-साथ ठहरने, खाने-पीने की जिम्मेदारियां ली,योगा डे के लिए तीन तरह से करवा सकते हैं पंजीकरण।

कुरुक्षेत्र, 12 जून : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन में 40 हजार स्कूली विद्यार्थी साक्षी बनेंगे। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले एक-एक व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। सभी की भागीदारी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक लाख एक हजार लोगों द्वारा एक साथ योग करने के सपने को लक्ष्य तक पहुंचाया जाएगा।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को उपायुक्त नेहा सिंह के साथ लघु सचिवालय की नई बिल्डिंग के सभागार में स्कूल प्रिंसिपलों, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, राइस मिल एसोसिएशन, व्यापार मंडल एसोसिएशन और आढ़ती एसोसिएशनों के साथ आयोजित बैठकों की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी संस्थानों को 15 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की, ताकि सभी सेक्टर अलॉट किए जा सके।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड को 100 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक हजार नागरिकों को योग के लिए बिठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सेक्टर में कोई भी स्थान खाली नहीं रहना चाहिए। 15 जून तक सभी संस्थान अपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना सुनिश्चित करे। प्रशासन द्वारा संस्थाओं को पूरा सहयोग किया जाएगा। किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों को 40 हजार विद्यार्थियों को लेकर पहुंचना है। आपसी तालमेल के लिए सभी स्कूलों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जोड़़ा गया है। इस ग्रुप में सभी प्रकार की जानकारी स्कूलों के लिए मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों को मेला ग्राउंड में सभी विद्यार्थियों को योग करवाने के लिए समय से बैठना होगा। इसके लिए सभी स्कूल अपनी दूरी के हिसाब से टाइम को मेंटेन करे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों के लिए टी-शर्ट, पानी की व्यवस्था, रिफ्रेशमेंट, सर्टिफिकेट की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के अलावा स्कूली स्टाफ को भी प्रशंसा पत्र जारी किया जाएगा, जो विश्व रिकॉर्ड की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों को छठी कक्षा से 12 वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों, स्कूल का टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ और परिजनों को योग दिवस के कार्यक्रम में लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल अपने विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाने के लिए 3 दिनों तक स्कूल ओपन कर सकते हैं। इसके अलावा 19 जून को फाइनल रिहर्सल के लिए तय स्थान पर पहुंचेंगे।
योगा डे के लिए तीन तरह से करवा सकते हैं पंजीकरण
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 21 जून को योग दिवस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति तीन तरह से पंजीकरण करवा सकता है। इनमें मोबाइल नंबर 9501131800 पर मिस कॉल करें, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंटरनेशनल योग डे डॉट एचआरवाई डॉट इन पोर्टल पर जानकारी दर्ज करके और विभाग द्वारा तैयार किए गए बार कोड को स्कैन करके पंजीकरण करवा सकते हैं।
इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुदेश जाटियान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक सहित स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद रहे।
संस्थाओं ने योग के साथ-साथ ठहरने, खाने-पीने की जिम्मेदारियां ली
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त नेहा सिंह के साथ हुई आयोजित बैठक में संस्थाओं के पदाधिकारियों ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ ठहरने, खाने-पीने की जिम्मेदारियां ली। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तन-मन-धन से प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जो जिम्मेदारियों उन्हें दी जाएगी। उनका बखूबी निभाया जाएगा। योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों के लिए टी-शर्ट, पानी की व्यवस्था, रिफ्रेशमेंट, सर्टिफिकेट की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर मां भद्रकाली मंदिर के पीठ अध्यक्ष सतपाल शर्मा, षड्दर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत वासुदेवानंद गिरि, जाट धर्मशाला प्रधान कृष्ण श्योकंद, गुरनाम सैनी, काला राम सैन, कर्मवीर पांचाल, एसी नागपाल, हरिओम दास, प्रकाश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उड़ीसा के राजभवन में एसवीएसयू के दो पूर्व छात्रों ने स्थापित किया ईवी चार्जिंग स्टेशन

Fri Jun 13 , 2025
उड़ीसा के राजभवन में एसवीएसयू के दो पूर्व छात्रों ने स्थापित किया ईवी चार्जिंग स्टेशन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक बी. वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग के विद्यार्थी रहे अंकुर अग्रवाल और बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के छात्र रहे उमंग बिश्नोई को उड़ीसा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने दी बधाई। पलवल […]

You May Like

Breaking News

advertisement