40 वर्षीय युवक को पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने मारी गोली युवक घायल

मेंहगनर।

क्षेत्र के मालपार इटौवा गांव में शनिवार की शाम अलाव के पास बैठे 40 वर्षीय युवक को पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के मालपार इटौवा निवासी 40 वर्षीय कैलाश यादव पुत्र शंकर यादव मुंबई रहता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। शनिवार की शाम वह घर के सामने जल रहे अलाव के पास परिवार के लोगों के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के चार-पांच लोगों ने असलहे से हमला कर दिया। पैर व हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को मेंहनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन मध्यप्रदेश इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न।

Sun Feb 7 , 2021
केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन मध्यप्रदेश इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न। सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 केसरिया भारत संगठन सम्पूर्ण भारत मे जनकल्याण की भावना से तहेदिल से कर रहा कार्य। मध्यप्रदेश नरसिंहपुर :- केसरिया भारत नरसिंहपुर मध्य प्रदेश की सत्र 2021की मासिक बैठक प्रदेश […]

You May Like

advertisement