खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा 404 वाँ श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा 404 वाँ श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,6 सितम्बर: खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित नगर की विख्यात संस्था खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा सोमवार रात्रि ब्रह्मसरोवर परिसर में द्रोपदी कूप श्री श्याम मंदिर में 404 वाँ भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया।प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक पण्डित विक्रम शर्मा परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया।मंदिर में स्थापित श्री श्याम जी की मूर्ती का भिन्न-भिन्न पुष्पों व इत्र से श्रृंगार कराया गया।श्याम जी के दर्शनों के लिये भक्तों की लम्बी-लम्बी कतार लगी।दरबार में शीश नवाकर भक्तों ने भजनों का आनंद लिया।आयोजक परिवार ने 56 भोग लगाए।श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ।गणेश वंदना से आरंभ हुए इस संकीर्तन में आमंत्रित गायकों लखबीर सिंह लक्खा और श्रवणराज ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई।चल खाटू की नगरी सेठ बना देगें बाबा…..,तीनों लोक में कोई न ऐसा, जो तेरे सामने टिक पाता….., मैं तो श्याम की दीवानी हूँ, श्याम के सिवाय न कोई….., लगी है कचहरी खाटू वाले के दरबार में….. और श्याम धमाल पर श्रद्धालु झूम उठे।श्याम गाथा में बताया कि कलयुग में खाटू श्याम जी की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।प्रधान जयपाल शर्मा ने खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं, इन्ह‌ें तीन बाणधारी भी कहा जाता है।अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी हार कर इनके दरबार में जाता है, उसकी यें पूरी सुनवाई करते हैं।भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।अगला खाटू श्याम संकीर्तन बुधवार,7 सितम्बर को शास्त्री नगर के तिकोना पार्क में सायं 6 से 8 बजे और वीरवार,8 सितम्बर को नीलोखेड़ी (करनाल)में होगा। श्री श्याम आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, केवल कृष्ण गोयल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, पंडित दुर्गा दत्त शर्मा, रामप्रकाश शर्मा,अमर पंडित,भीम शर्मा,संजय शर्मा,शालीन अग्रवाल,रविन्द्र शर्मा,अमित वर्मा,दिनेश भट्ट,प्रवीण गुप्ता,सुनील अंगीरस,राकेश कंसल, सतपाल नारंग, मिहा सिंह,विजय अत्री,विजय गर्ग,संजीव गुप्ता,कमल धीमान, शुभम धीमान, कैलाश चंद, अमित ढींगरा,पवन शर्मा, सतप्रकाश शर्मा, संदीप राणा,सतीश शर्मा, विजय शर्मा, सुखदेव,सतपाल राम, देवेन्द्र राठौर,संजय कक्कड,संजीव गोयल, कुलदीप शर्मा, प्रद्युमन शर्मा,अजय वर्मा,राकेश कुमार,रमेश साहनी,अनिल पाराशर व आशुतोष पाराशर ,सुरेश ढल,जितेंद्र मिगलानी, बंटी राजपूत व सुरेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और मंदिर में आए दर्शनार्थी शामिल हुए।
श्रीखाटूश्याम संकीर्तन में भाग लेते श्याम भक्त।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान जी कलयुग के सर्व श्रेष्ठ देवता - इंद्रपाल दास

Tue Sep 6 , 2022
लालगंज आजमगढ़,। हनुमानगढ़ी लालगंज के पुजारी महंत इंद्रपाल दास ने कहा कि हनुमान जी कलयुग के सर्व श्रेष्ठ देवता हैं। वह संकटमोचन हैं। हनुमान जी की शरण में जाने से सारे संकटों से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी की उपासना से शनि देव महाराज भी प्रसन्न होते हैं।जिनको शनि देव […]

You May Like

Breaking News

advertisement