आज़मगढ़: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया 49वा जन्मदिन

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया 49वा जन्मदिन।

आजमगढ़। जनपद के समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, का 49 वां जन्मदिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यालय पर केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की गई, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पूंजीवादी, फासिस्ट बादी, प्रतिक्रियावादी मोदी सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ न्याय नहीं कर रही है धर्म और जाति के नाम पर दमन व शोषण हो रहा है। पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर को पूंजीपतियों के हाथ बेचा जा रहा है संविधान में प्रदत्त सामाजिक न्याय की अवधारणा को दरकिनार कर आरक्षण व्यवस्था समाप्त की जा रही है। बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है देश की सीमाओं पर भारत मां की रखवाली करने वाले सैनिकों की नियुक्ति पूंजीपतियों के हाथ में दे दी गई है। जिससे देश की सुरक्षा को खतरा है।आजमगढ़ उप चुनाव में चुनाव आयोग सरकार व अधिकारियों की मिलीभगत से वोटर लिस्ट में सपा समर्थकों का वोटर लिस्ट से वोट काट दिया गया भाजपा साम, दाम, दंड, भेद के रूल पर संविधान व लोकतंत्र की हत्या कर चुनाव को जीता है।सपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर जबरदस्त टक्कर दिया है। भाजपा बसपा के आंतरिक गठबंधन को जनता जान चुकी है सन-2024 में लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को लाखों-लाख वोटों से जिताकर के इस भाजपा की जन विरोधी सरकार को हटाएगा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हवलदार यादव ने की संचालन हरि प्रसाद दुबे ने किया इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, राम दुलार राजभर, विधायक बेचई सरोज,विधायक पूजा सरोज, अखिलेश यादव, विजय यादव, कमलाकान्त राजभर, राज नारायण यादव, शिव सागर यादव, सोमनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, अजीत कुमार राव, हरिश्चंद्र खरिहानी, कमलेश यादव गायक, लालचंद यादव, वसीम अहमद, राजा राम सोनकर, राम प्रकाश सोनकर, सोहराब अहमद, परवेज अहमद, राम बुझारत यादव, विवेक सिंह, हरकेश विश्वकर्मा, मुखई प्रसाद, सुनीता सिंह, लईक अहमद, नीरज सिंह गुरेहथा, आफताब अहमद, इफ्तेखार अहमद, प्रेमा यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: हसेरन में पक्षियों की प्रेम कहानी , बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत दूसरे ने वियोग में त्यागे प्राण , गांव के लोगों ने किया अंतिम संस्कार

Sat Jul 2 , 2022
कन्नौज हसेरन में पक्षियों की प्रेम कहानी , बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत दूसरे ने वियोग में त्यागे प्राण , गांव के लोगों ने किया अंतिम संस्कार। अवनीश कुमार तिवारी हसेरन। पक्षियों की प्रेम कहानी किस्से और कहानियां और किताबों में खूव पढ़ी गई […]

You May Like

Breaking News

advertisement