
हजरत भोले शाह मियां की मजार पर 5 रोज उर्स का हुआ आगाज
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भोले नगर में स्थित हजरत भोले शाह मियां की (दरगाह) मजार पर आज पांच दिवसीय जलसे का प्रोग्राम किया गया। जिसमें दूरदराज से कव्वाल तशरीफ लाए। जानकारी के अनुसार उर्स के कार्यक्रम के आयोजक निसार अहमद सदर ने बताया कि कस्बे के सभी मुस्लिम भाइयों की मदद से हजरत भोले शाह मियां रहमतुल्ला ताला अलाइका सर जमीन पर फतेहगंज पश्चिमी में बड़ी शान में स्वागत के साथ पांच दिवसीय उर्स का कार्यक्रम किया जा रहा है। और उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय चलने वाले उर्स में बरोज इतवार हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल हाजी तस्लीम आरिफ साहब, तशरीफ ला रहे हैं वह अपने कलाम पेश करेंगे। और इसी तरह उर्स के मौके पर बरोज पीर जुल्फिकार साबरी कव्वाल, आसिफ साबरी तशरीफ ला रहे हैं। यह सभी लोग अपनी बेहतरीन कव्वाली पेश करेंगे। निसार अहमद सदर ने बताया कि कार्यक्रम के पांचवे दिन कुल की रस्म अदा की जाएगी। उसके बाद लंगड़ कहां प्रोग्राम किया जाएगा। उर्स के कार्यक्रम में मदद करने वालों में कमेटी के सदस्य मोहम्मद निसार अहमद, मेला प्रभारी हसमत चौधरी, शौजू खान, बरकत अली, जावेद अंसारी, शरीफ सिद्दीकी, मुन्ने ट्रेलर, सर्राफा व्यापारी अकरम खान, वसीम अहमद सिद्दीकी, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, सभासद तस्लीम उर्फ टिंकू, जाकिर हुसैन, मौलाना अहसन अंसारी, विटटी भाई, इरफान मोहम्मद, कदीर अहमद फारुकी, सलमानी, सफीक, चांद मोहम्मद सिद्दीकी, पप्पू यमिन आदि तमाम लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।


