कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 5 मरीज हुए ठीक: सुखबीर।

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 5 मरीज हुए ठीक: सुखबीर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र 23 फरवरी :- जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 5 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 7 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 8782 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 221600 में से 211878 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 7 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 5 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस जिले में अब तक 9000 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 221600 में से 211878 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 8782 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 134 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 84 एक्टीव केस है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल कार्यालय फिरोजपुर में श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती का ऑनलाइन आयोजन किया गया

Tue Feb 23 , 2021
मंडल कार्यालय फिरोजपुर में श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती का ऑनलाइन आयोजन किया गया 23 फरवरी फिरोजपुर 【कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता】 मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती का ऑनलाइन आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश […]

You May Like

advertisement