जांजगीर-चांपा में अबतक 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक टन धान की खरीदी


जांजगीर-चांपा। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 13 जनवरी 2021 तक 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। राज्य के मिलरों को 3 लाख 26 हजार 8 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 2 लाख 90 हजार 510 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।


छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में एक लाख 63 हजार 291 किसानों से 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी हो गयी है। खरीदे गए धान में से 3 लाख 26 हजार 8 मीट्रिक टन धान का डीओ काटा जा चुका है। मिलर द्वारा 2,90,510 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।


जिले में 196 समितियों के द्वारा 230 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम खरीदी की जा रही है। जिले में इस वर्ष 1,87,077 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके द्वारा बोये गए धान का रकबा 2,17,709.927 हेक्टेयर से अधिक है। जिले में किसानों की संख्या में 13,566 का इजाफा हुआ है। इस वर्ष 80.55 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में धान उपार्जन, टोकन जारी करने, खरीदे गए धान के उठाव आदि की व्यवस्था की गयी है। धान खरीदी में सतत् निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित धान उपार्जन के लिए बारदाना का भी प्रबंध किया गया है। बारदानों की आपूर्ति राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित की जा चुकी है

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Fri Jan 15 , 2021
जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तारदिनांक 13.01.2021 को दिनांक मृत्यूजय सिंह उर्फ विक्की पुत्र श्री कृष्णगोपाल सिंह निवासी ग्राम मानपुर थाना मेहगनर जनपद आजमगढ़ ने शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 12.01.2021 को मेरे चचेरे साढू अरूण सिंह पुत्र बब्बन सिंह ग्राम सेमराज थाना हलधरपुर जिला मऊ द्वारा पुरानी रंजीश […]

You May Like

advertisement