ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर की भगवान श्री परशुराम मंदिर में विशेष बैठक में 6 नए कार्यकारिणी सदस्य शामिल:प्रधान नरेश शर्मा

(पंजाब) फिरोजपुर 8 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत ब्राह्मण सभा नमक मंडी की विशेष बैठक संपन्न हुई। जिसमें श्री हनुमान चालीसा, संकट मोचन और बजरंग बाण पाठ व आरती के बाद सभा का आयोजन पंजाब ब्राह्मण सभा के प्रधान अरुण मच्छराल, संरक्षक परमवीर शर्मा और स्थानीय प्रधान नरेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

 इस बैठक में ब्राह्मण सभा के कार्यों को विस्तार देने पर विशेष जोर दिया गया। सभा के संरक्षक परमवीर शर्मा ने कहा कि संस्था की प्रगति के लिए युवा वर्ग की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इसी दिशा में प्रधान नरेश शर्मा के प्रयासों से 6 नए सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

     पंजाब प्रधान अरुण मच्छराल ने सभी नए सदस्यों को पारंपरिक सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। जिन नए सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया, उनमें संजीव शर्मा (पुत्र स्व. अम्बा दत्त शर्मा) को ज्वाइंट सचिव,सुमित शर्मा (पुत्र पी. डी.शर्मा) उप अध्यक्ष, कुलदीप शर्मा (भारत नगर)को एडवाइजर, रणधीर शर्मा (अमर नगर )को प्रोजेक्ट इंचार्ज, लक्की शर्मा और रमेश शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया हैं।

    इन सभी नव नियुक्त सदस्यों ने संस्था की सेवा के लिए तन-मन-धन से समर्पण का संकल्प लिया और ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करने का प्रण लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में समाज कल्याण, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

     बैठक में ब्राह्मण सभा के महासचिव वरिंदर शर्मा, राजेश वासुदेव, दीपक जोशी, प्रवेश कुमार, समाजसेवी ब्रिज भूषण, विनोद हांडा और मंदिर के पुजारी पंडित लेखराज त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

    ब्राह्मण सभा नमक मंडी का यह प्रयास न केवल समाज को संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृतवेला सदस्यों ने पावन कार्तिक मास की प्रभातफेरी निकाल कर किया स्वागत

Wed Oct 8 , 2025
फिरोजपुर 08 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement