देहरादून: डीएम जनता दरबार कार्यक्रम में 60 शिकायतें प्राप्त हुई,

सागर मलिक संपादक

जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में 60 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, आपसी विवाद, स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा, एमडीडीए, समाज कल्याण आदि विभागों के सम्बन्धित प्राप्त हुई।

निरंजनपुर जीएमएस रोड निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने फरियाद लगाई की वह निर्विवाद विरासतन दर्ज करने हेतु वर्षों से भटक रहे है, उनको ऐसे ही घुमाया जा रहा है, जिस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए शाम तक वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। वहीं प्रेमनगर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में कार्य करती थीं, उनका दो माह का वेतन तथा फंड का भुगतान नही किया जा रहा है, जबकि शिक्षा विभाग द्वारा आदेश भी दिए गए हैं। इस पर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में बुजुर्ग दम्पति ने डीएम को अपनी फरियाद सुनाते हुए बेटों द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात बताई, जिस पर डीएम ने बेटों को विकल्प दिए या तो बड़ों का आदर करों नही तो भरणपोषण एक्ट के तहत् सम्पत्ति से बदर किये जाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पुलिस को प्रकरण पुलिस विभाग को वरिष्ठ नागरिक सेल के माध्यम से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिला चिकित्सालय में सविंदा पर कार्यरत पलम्बर द्वारा वेतनवृद्धि न किये जाने की शिकायत पर डीएम ने सीएमएस को निर्देशित किया कि श्रम विभाग द्वारा प्रचलित दरों पर वेतन का भुगतान कराएं ऐसा नही किये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के वेतन से होगी कटौती की जाएगी।
वहीं तपोवन निवासी एक फरियादी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि विकासनगर तहसील अन्तर्गत फूलसनी वर्ष 2007 में भूमि क्रय की गई थी, उनके पति विदेश में कार्यरत हैं तथा उनकी भूमि पर उत्तर प्रदेश निवासी द्वारा बलपूर्वक कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने महिला को सरकारी वकील दिलाने के निर्देश दिए। एक अन्य महिला द्वारा परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने तथा सम्पत्ति पर अधिकार न देने की शिकायत पर कार्यवाही के निर्देश साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग को महिला को वन स्टॉप सेन्टर से मदद दिलाने को निर्देेशित किया। जनता दर्शन कार्यक्रम में दीपनगर निवासी एक बुजुर्ग विधवा महिला ने डीएम से फरियाद लगाई कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है, आय का कोई साधन भी नही है, जिस पर जिलाधिकारी ने महिला का 1 तिहाई बिल मौके पर ही माफ कर दिया तथा समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पंेशन भी लगा दी।

जनसुनवाई में उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मकर संक्रांति पर किया गया खिचड़ी भोज का आयोजन

Wed Jan 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन तथा पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा जिलाधिकारी बरेली , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ,पुलिस अधीक्षक नगर के साथ लोक आस्था के महापर्व “मकर संक्रांति” एवं “महाकुंभ-2025” के प्रथम अमृत स्नान के पावन अवसर पर बरेली पुलिस द्वारा थाना […]

You May Like

Breaking News

advertisement