62 वर्षीय किसान सुग्रीव ने किया 16 क्विंटल धान का उपार्जन केंद्र में विक्रय समिति टोकन व्यवस्था से हुई प्रक्रिया और भी सरल

कोरिया 25 नवम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज समिति जामपारा में ग्राम कंचनपुर के निवासी 62 वर्षीय कृषक श्री सुग्रीव प्रसाद (पिता रामलखन) ने धान विक्रय किया। कृषक के नाम से 0.3090 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा दर्ज है।

समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए टोकन के आधार पर उन्होंने उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर 16 क्विंटल धान का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। कृषक सुग्रीव ने बताया कि प्राप्त राशि को वे कृषि कार्यों के विस्तार, पुराने कर्ज के भुगतान तथा दैनिक जरूरतों में खर्च करेंगे।

खरीदी केंद्र में उनकी उपस्थिति और व्यवस्थित प्रक्रिया ने किसानों में विश्वास बढ़ाया है। समिति आधारित टोकन प्रणाली से ग्रामीण अंचल के कृषकों को मिल रही सहज सुविधा को यह उदाहरण और प्रबल रूप से सिद्ध करता है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान

Tue Nov 25 , 2025
प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 एवं रबी वर्ष 2026-27 उपार्जन के लिए अवधि निर्धारित कृषि मंत्री श्री नेताम ने एकीकृत किसान पोर्टल में अपने फसल रकबे का पंजीयन कराने किसानों से की अपील जगदलपुर, 25 नवम्बर 2025/ कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग […]

You May Like

advertisement