कुरुक्षेत्र में 62 वां नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया- धर्मचंद वर्मा सुनार।

लोगों ने नशा न करने का दिया वचन ।

कुरुक्षेत्र : – नशा मुक्त भारत अभियान को सफल करने में जुटी प्रयास संस्था और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो ने यद्यपि पूरे हरियाणा प्रान्त में जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं तथापि अम्बाला मंडल इकाई द्वारा अब तक कुरुक्षेत्र में 62 अम्बाला में 12 यमुनानगर में 8 और करनाल में 20 जागरूकता कार्यक्रम किए हैं। इतना ही नहीं इन ज़िलों में नशे में ग्रस्त 8 से अधिक लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराकर उनका नशा छोड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह जानकारी हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक एवं प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सुनार धर्मशाला में एकत्र लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देश और नेतृत्व में प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। आज प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा सुनार धर्मशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे विस्तार से चर्चा की। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी को हाथ उठाकर वचन लिया कि वे जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों के लिए यह चेतावनी है कि वे या तो नशीले पदार्थों का धंधा छोड़ दें अन्यथा कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत कठोर कार्यवाही भुगतने को तैयार रहें। प्रतिदिन ऐसे अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है जो युवाओं को नशे की और धकेल रहे हैं। इस अवसर पर सुनार धर्मशाला के प्रधान राम कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਲਾਇਨਜ ਕਲੱਬ ਮੋਗਾ ਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜਾਗਰੁਕਤਾ ਸੈਮੀਨਾਰ

Wed Aug 11 , 2021
ਲਾਇਨਜ ਕਲੱਬ ਮੋਗਾ ਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜਾਗਰੁਕਤਾ ਸੈਮੀਨਾਰ-ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤੇ ਵਢਮੁਲੇ ਟਿਪਸ-ਪਰੀਵਾਰਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਮੇਲ ਜੋਲ ਨਾਲ ਮਾਨਸਿਕ ਤਨਾਅ ਤੇ ਪਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਕਾਬੂ-ਡਾ.ਰਾਧਿਕਾ————-/—ਪ੍ਰੇਮ ਸ਼ਰਮਾ ,ਮੋਗਾਲਾਇਨਜ ਕਲੱਬ ਮੋਗਾ ਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਥਾਨਕ ਆਈ ਏਮ ਏ ਹਾਲ ਚ ਸੀਨਿਅਰ ਸਿਟੀਜਨ ਲਈ ਜਾਗਰੁਕਤਾ ਸੈਮੀਨਾਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਜਿੱਥੇ ਮਾਨਸਿਕ ਰੋਗਾਂ ਦੀ ਮਾਹਿਰ […]

You May Like

Breaking News

advertisement