कन्नौज:धूमधाम से मनाया गया 62वां इंडियन ऑयल दिवस

एक अरब से अधिक भारतीयों के विश्वास से प्रेरित

कन्नौज l संपूर्ण ऊर्जा समाधान के साथ देश के विकास में सतत योगदान दे रहे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बुधवार को अपने स्थापना का 62 वर्ष पूरा कर लिया। संपूर्ण ऊर्जा समाधान के साथ देश के विकास में सतत योगदान दे रहे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बुधवार को अपने स्थापना का 62 वर्ष पूरा कर लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में अकबरपुर सराय घाघ स्थित कन्नौज गैस सर्विस को फूलमालाओं से सजाकर,केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रवीन सक्सेना ने इंडियन ऑयल को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए इंडियन ऑयल को आम जनजीवन की मदद करने वाला बताया है। उन्होंने कहा है बुधवार को इंडियन ऑयल अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है,उन्होंने 62वें इंडियन ऑयल दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि इंडियन ऑयल देश के विश्वास से प्रेरित, देश की सेवा में समर्पित है। देश के गौरवशाली यात्रा में इंडियन ऑयल विगत 62 वर्षों से पूरी लगन और समर्पण के साथ देश की सेवा में अग्रसर है। एक ओर रिफाइनरियों की स्थापना से रोजगार सृजन हुआ, जिसके कारण देश और समाज की आर्थिक उन्नति हुई। विभिन्न लाभकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने में सक्षम प्रयास किया। विकासशील और तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था वाले राष्ट्र भारत के सतत विकास में इंडियन ऑयल केवल इंधन ही नहीं, संपूर्ण ऊर्जा समाधान के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लगातार वैकल्पिक उर्जा समाधान के माध्यम से सतत विकास के लिए अपनी सीमाओं का विस्तार कर रहा है।इस दौरान प्रोपाइटर पूजा सिंह,अलीशा सिंह,उषा सिंह,मैनेजर प्रवीन कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर इकबाल अली,कार्तिक,संग्राम सिंह,दीपक यादव,गोविंद चौरसिया, जितेंद्र यादव,गोपी,शिब्बू यादव,विजय आदि लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

Thu Sep 2 , 2021
कन्नौज संवाददाता सिद्धार्थ गुप्ताकन्नौज l जनपद में भारतीय किसान यूनियन सुराज के पदाधिकारियों ने किसानों पर अत्याचार को लेकर ज्ञापन सौंपा l पदाधिकारियों ने हरियाणा मुख्यमंत्री ( भारत ) करनाल में एस डी.एम. व पुलिस द्वारा किसानों पर बर्वता पूर्वक किए गए लाठी चार्ज एवं जानलेवा प्रहार में एस.डी.एम. व […]

You May Like

advertisement