संविधान निर्माता डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यर्पण कर मनाया गया 66वां परिनिर्वाण दिवस

सीतापुर (मछरेहटा)/दीपक श्रीवास्तव
भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 66 परिनिर्वाण दिवस बड़ी धूमधाम से खैराबाद मछरेहटा रोड स्थित आदिल पुर चौराहा पर बाबा साहब की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया। 6 दिसम्बर को परिनिर्वाण दिवस के रूप मे मनाते है जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी प्रवीण संगम ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कुमार मीडिया प्रभारी ललित कुमार अनुज कुमार शिवकुमार रोशन संदीप कुमार दयाराम प्रजापति आदि लोग बाबा साहब के अनुयायियों ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था। संविधान निर्माता विश्वरत्न बोधिसत्व डॉ भीम राव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान को तैयार कर भारत को सदा सदा के लिए आजाद कराने में अपनी महती भूमिका निभाई तभी से संविधान के कुछ मूल तत्व उसी दिन से लागू कर दिए गए थे। जबकि मूल संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। जिसमें अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संविधान का मूलभूत ढांचा तैयार किया था। बाबा साहब के ही अथक प्रयासों से विश्व का सबसे बड़ा संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनाकर तैयार किया था । आज संविधान के बदौलत सभी को मत देने का अधिकार प्राप्त है, जिससे देश के राष्ट्रपति से लेकर ग्राम पंचायत सदस्य तक को चुना जाता है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति देश के बड़े से बड़े पद निर्वाचित हो सकता है। आज संविधान ने सभी को अधिकार दे दिया। भारत के लोगों ने बड़ी ही सहजता से इसे स्वीकार किया था, डॉ भीम आर्मी सीतापुर के जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी प्रवीण संगम बताया और कहा की समाज को एकजुट होने की जरूरत है। यदि अपना समाज एकजुट नहीं होगा तो आने वाले समय में यह सरकारे संविधान बदल कर पुनः हम लोगों को गुलामी की जंजीरों में बांध देंगे। इस मौके पर भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी प्रवीण संगम ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप कुमार मीडिया प्रभारी ललित कुमार अनुज कुमार शिवकुमार कुमार रोसन संदीप कुमार दयाराम प्रजापति नीरज कुमार बौद्ध भिक्षु सहित तमाम गण मान्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜਰਨਲ ਕੈਟਾਗਿਰੀ ਏਕਤਾ ਸੰਗਠਨ ਵਲੌ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਅੱਜ ਬਾਰਵਾਂ ਦਿਨ

Tue Dec 7 , 2021
ਮੋਗਾ : 07 ਦਸੰਬਰ [ ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ਜਰਨਲ ਕੈਟਾਗਿਰੀ ਏਕਤਾ ਵਲੌ ਸੰਗਠਨ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਬਠੱਲਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ 26 ਨਵੰਬਰ ਤੌ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਬਾਰਵਾਂ ਦਿਨ ਹੈ। ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸ: ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੰਗਠਨ ਕੋਲੌ ਮੰਗ […]

You May Like

advertisement