उत्तर बस्तर कांकेर 20 जनवरी 2026/ श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम यात्रा के लिए जिले के 74 वरिष्ठ नागरिकों सोमवार को रवाना किए। दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आजीविका महाविद्यालय गोविन्दपुर कांकेर से हरी झंडी दिखाकर राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर नगरपालिका परिषद के कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावडे़ एवं श्री घनेन्द्र ठाकुर, श्री उत्तम जैन, श्री ईश्वर कावडे़, श्री टेकेश्वर सिन्हा, श्री दिपांशु जैन, श्री पंकज सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
प्रोजेक्ट उन्नति से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम, 30 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रोजेक्ट उन्नति के माध्यम से मनरेगा के […]