![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230127-WA0057.jpg)
एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में बडी़ धूमधाम से मनाया गया 74 वॉ गणतंञ दिवस
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : देश का 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर जावेद खालिद ने ठीक समय 10:00 बजे ध्वजारोहण किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वजों की कुर्बानियों से हमें स्वतंत्रता मिली और हमारे देश के बुद्धिजीवियों के प्रयास से एक संपूर्ण संविधान प्राप्त हुआ अब हमारा कर्तव्य है कि इस आजादी को बरकरार रखें और संविधान का अक्षरश: पालन करें कार्यक्रम का संचालन करते हुए भौतिक विज्ञान प्रवक्ता फरहान अहमद सैफी ने कहा कि लाखों शहीदों बलिदानों के जो बीज मातृभूमि में रोपे थे उनकी टहनियों पर खिलखिलाते फूल दिखाई पड़ रहे हैं। प्रवक्ता श्री शोएब सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता और संविधान की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का हम कर्तव्य है। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ मेहंदी हसन अपने संबोधन भाषण में कहा कि हमारे गणराज्य का उद्देश्य है। नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता समता प्राप्त करना तथा इस विशाल देश की सीमाओं में निवास करने वाले लोगों में भाईचारा बढ़ाना जो विभिन्न धर्मों को मानते हैं ,अनेक भाषाएं बोलते हैं और अपने विभिन्न रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। हमें सभी देशों के साथ मित्रता करके रहना चाहिए।हमें संकल्प लेना है कि देश की गरीबी बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार , अज्ञानता आदि को मिटा कर देश को तरक़्क़ी की ओर ले जाना है। उस स्वतंत्रता को सुरक्षित रखें जो आज हमें प्राप्त है लेकिन राजनीतिक स्वतंत्रता के समान ही आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता की भी समय की मांग है। वर्तमान हमसे अतीत की अपेक्षा अधिक निष्ठा और बलिदान मांग रहा है।
प्रवक्ता मोहम्मद नसीम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश के सभी राष्ट्रीय पर्वों पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि वास्तव में यह हमारी बहुमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तौकीर सिद्दीकी, लेफ्टिनेंट मुशाहिद रजा तथा क्रीड़ा प्रभारी शाहिद रजा का विशेष योगदान रहा।