विशेष प्रवर्तन अभियान में संदिग्ध स्थानों पर दबिस, 75ली अवैध कच्ची शराब बरामद

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

विशेष प्रवर्तन अभियान में संदिग्ध स्थानों पर दबिस, 75ली अवैध कच्ची शराब बरामद

रायबरेली, 02 दिसंबर. 2025।।‌
जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे, प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत निरीक्षक क्षेत्र- 01 अखिलेश कुमार की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज के अंतर्गत ग्राम ठकुराइन खेड़ा एव घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिरला कार्पोरेशन लिमिटेड ने मनाया राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

Wed Dec 3 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत बिरला कार्पोरेशन लिमिटेड ने मनाया राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस रायबरेली, २ दिसंबर २०२५: लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज, खलीसहत, रायबरेली में आज राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को […]

You May Like

advertisement