751 मरीजों ने हराया वायरस को, कोविड-19, संक्रमण से हुए मुक्त

जांजगीर-चांपा 23 अप्रैल,2021/   आज जिले में कोविड संक्रमित -751 मरीजों ने कोरोना को हराते हुए  स्वस्थ  हुए। इन सभी को आज डिस्चार्ज किया गया। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल ईसीटीसी और 12 कोविड केयर सेंटर्स में कुल-1,300 बेड की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर्स में 905 बेड और तीन निजी अस्पतालो में 52 बेड रिक्त है। समुचित ईलाज के फलस्वरूप 751 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया।        सीएमएचओ से जारी प्रेस नोट के अनुसार कि 22 अप्रैल  की स्थिति में जिला अस्पताल परिसर के ईसीटीसी में 80 बेड हैं इनमें से आईसीयू के  09 बेड  में और आक्सीजनयुक्त 71 बेड में मरीज भर्ती हैं। यहां कोई भी बेड रिक्त नहीं हैं। जिले मेें संचालित 12 कोविड केयर सेंटर्स में कुल 1220 बेड की व्यवस्था की गयी है। इनमें से 122 बेड आक्सीजन युक्त है, शेष सामान्य वार्ड में 1098 बेड है। सामान्य वार्ड में 246 मरीज भर्ती हैं एवं 852 रिक्त है। इसी प्रकार आवश्यकता वाले 69 मरीजों का आक्सीजनयुक्त बेड में उपचार किया जा रहा है एवं आक्सीजन युक्त 53 बेड रिक्त है। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया क्षेत्र के लोगो के लिए वरदान साबित हो रहे डॉ लालचंद

Sat Apr 24 , 2021
अतरौलिया क्षेत्र के लोगो के लिए वरदान साबित हो रहे डॉ लालचंद विवेक जायसवाल की रिपोर्ट। अतरौलिया आजमगढ़ कहा जाता है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं इस कहावत को अतरौलिया के डॉक्टर डॉ लालचंद ने साबित करके दिखा दिया। कॅरोना महामारी में जहां अधिकांश डॉक्टर खुद को […]

You May Like

advertisement