![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220815-WA0081-1024x768.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220815-WA0082-1024x768.jpg)
कन्नौज
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस।
अवनीश कुमार तिवारी
इंदरगढ़ के कचाटीपुर सरदार पटेल इंटर कॉलेज मे हर्षोल्लास के साथ 75 वा स्वतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय परिसर के अध्यापक अध्यापिका और छात्र छात्राओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पण कर की। सांस्कृतिक गीतों पर छात्र छात्राओं ने नृत्य किया। वहीं छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति की गयी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने अमर शहीदों के गीत भी गाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।