जनपद में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जनपद में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस_

जिलाधिकारी ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडा रोहण

रायबरेली : 26 जनवरी 2026,
          77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में झंडा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना  की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दो दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर वितरित की।
          जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन हमें हमारे संविधान की महत्ता और उसके प्रावधानों को याद दिलाता है जो हमारे देश को एक मजबूत और स्थिर लोकतंत्र बनाने में मदद करता हैं। हमारा संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। यह हमें एकजुटता, समानता, और न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। हम अपने संविधान के प्रावधानों का पालन करें और देश के विकास में योगदान दें।  हम अपने देश को एक मजबूत, समृद्ध, और स्थिर लोकतंत्र बनाने के लिए काम करें।
          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, उपजिलाधिकारी सारा अशरफ, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ0 भावना श्रीवास्तव सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारिकजन और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फरियादी पुलिस और राजस्व विभाग के चक्कर काटने के लिए मजबूर

Mon Jan 26 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत पुलिस व राजस्व विभाग की अनसुनी के चलते किसी वारदात के संकेत दोनों पक्षों से लगातार आरोपों पर गंभीर नहीं संबंधित अधिकारी जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की सरकार जमीनी मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की व्यवस्था कर रखी है वही […]

You May Like

Breaking News

advertisement