मध्यप्रदेश के एक गांव में धूमधाम से हुई कुते-कुतिया की शादी, बारात में 800 लोगों ने खाया खाना, डीजे पर नाचे लोग ।

मध्यप्रदेश के एक गांव में धूमधाम से हुई कुते-कुतिया की शादी, बारात में 800 लोगों ने खाया खाना, डीजे पर नाचे लोग ।

सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चर्चा का विषय बनी कुत्ते – कुतिया की शादी।

मध्यप्रदेश भोपाल 11 जनवरी :- मध्य प्रदेश के पुछीकरगुवा गांव में कुत्ते गोलू की कुतिया रश्मि के साथ धूमधाम से शादी कराई गई। शादी में जहां गांव के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर नाच-गाना भी हुआ। दरअसल, इस गांव के लोग कई दिनों से पानी की कमी से जूझ रहे थे। अपनी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने कुत्ते और कुतिया की शादी करवाई है। इन गांव वालों का मानना है कि अगर दो मूक जानवरों की शादी करवा दी जाए तो इंद्रदेव खुश हो जाते हैं।
लोगों ने बताया कि रश्मि नाम की कुतिया पुछीकरगवा गांव के मूलचंद नायक की है। उन्होंने उसकी शादी यूपी के बकवा खुर्द निवासी अशोक यादव के कुत्ते गोलू से कराई। इस दौरान शादी के बाद दुल्हन की तरह कुतिया को विदा भी किया गया।
“चर्चा का विषय बनी कुत्ते – कुतिया की शादी”।
बताया जा रहा है कि निवाड़ी जिले के पुछीकरगुवा गांव में रहने वाले काफी समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। अपनी इस दिक्कत को दूर करने के लिए उन्होंने कुत्ते और कुतिया की शादी कराने का फैसला किया। इसके साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि ग्राम में खुशहाली रखे और ग्राम में पीने के पानी के मसले से छुटकारा दिलाएं। जानकारी के मुताबिक यहां पीने के पानी के लिए महिलाओं को घंटो लाइन में लगकर पानी भरना पड़ता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विनोद अरोड़ा बने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष।

Mon Jan 11 , 2021
विनोद अरोड़ा बने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड राष्ट्रीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री महासचिव मेवा सिंह राणा ओर भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हरियाणा प्रान्त के अध्यक्ष विजय बजाज फतीयबाद ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement