86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन लखनऊ में शुरू

चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक)19 जनवरी
: 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) सोमवार को लखनऊ में विधिवत रूप से आरंभ हुआ। यह सम्मेलन 21 जनवरी तक चलेगा। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण,उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव सहित देश भर से अनेक पीठासीन अधिकारी, विधान सभाओं एवं विधान परिषदों के सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के प्रथम दिन सोमवार को सचिव सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इस सम्मेलन में निर्धारित कार्यसूची के बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके उपरांत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन ने दीप प्रज्वलित कर 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया। सम्मेलन का उद्घाटन संबोधन लोक सभा अध्यक्ष एवं सम्मेलन के अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दिया गया। इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर पीठासीन अधिकारियों, सचिवों, उनके साथ आए प्रतिनिधियों, जीवनसाथियों एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया। पीठासीन अधिकारियों का सामूहिक छायाचित्र भी लिया गया।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्तर प्रदेश की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत एवं समग्र विकास पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके पश्चात स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन तथा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा “उत्तर प्रदेश विधान सभा की संसदीय पद्धति और प्रक्रिया” विषयक पुस्तक का विमोचन किया गया। शाम को उत्तर प्रदेश विधान सभा परिसर में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सांस्कृतिक संध्या एवं रात्रि भोज का आयोजन किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

औंध गांव में श्री बैजनाथ बाबा की पुण्यतिथि पर हुआ विशाल भंडारा

Tue Jan 20 , 2026
पवन कालरा संवाददाता बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, औंध गांव गांव में शोभा दास बाबा की मढ़ी पर हुआ विशाल भंडारा। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। औंध गांव के ग्राम प्रधान राहुल सिंह ने बताया की आज सोमवार 19 तारीख को औंध गांव […]

You May Like

advertisement