8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शिवर का अडॉनी विल्मार के प्लांट में सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के सहयोग से किया गया आयोजन

8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शिवर का अडॉनी विल्मार के प्लांट में सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के सहयोग से किया गया आयोजन

फिरोजपुर दिनांक-21.06.2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन अडॉनी विलमार के प्लांट में सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। शिविर में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया तथा जिला फिरोजपुर के अनुभवी योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योगा प्रोटोकॉल के अनुसार प्राणायाम एवं योग आसनों द्वारा ब्लड प्रेशर, गठिया, तनाव, कब्ज, दिल की बीमारी, मधुमेह, दमा, जोड़ों का दर्द आदि बीमारी से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग दिवस मनाया गया।

श्री नरेश गर्ग और श्री अशोक कुमार योगाचार्य ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व के लोगों ने योग के महत्त्व को स्वीकार करते हुए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया था, जिसकी पहल भारत के माननीय प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में की थी। जिसके बाद 21 जून को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” घोषित किया गया।

श्री राज कुमार ने बताया कि इस वर्ष संपूर्ण विश्व में आठवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योग ( Yoga for Humanity)’ थीम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि अगर हम प्रतिदिन 45 मिनट योग करें तो हमारे शरीर की सभी इन्द्रियाँ ठीक प्रकार कार्य करेंगी, जिससे हमें सुखी एवं निरोगी रहने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखना या फिर दिमाग व शरीर के बीच संतुलन बनाना नहीं है, बल्कि दुनिया में मानवीय रिश्तों के बीच संतुलन बनाना भी है। इस अवसर पर श्री नरेश कुमार गर्ग, अशोक कुमार ,समीर, राज कुमार उनके साथ प्लाट के सारे कर्मचारियों ने योगाभ्यास में भाग लिया

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਯੋਗ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ</em>

Tue Jun 21 , 2022
ਡਾਕਟਰ ਲਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਕੜ ਵੱਲੋਂ ਯੋਗਾ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 21 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤੇ ਸ਼ੈਸ਼ਨ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ , ਸੋਡੇਵਾਲਾ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਯੋਗ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਡਾ ਲਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਕੜ ਵਲੋਂ ਯੋਗ ਕਰਵਾਇਆ ਅਤੇ ਯੋਗ ਬਾਰੇ ਦਿੱਸਿਆ । ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement