प्रभु राम के राज्याभिषेक से संपन्न हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा

जय श्री राम के जयघोषों से गूंजा पंडाल।

फिरोजपुर, 19 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

श्री सनातन धर्म प्रचार एवं वैल्फेयर सोसाईटी की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आरंभ करवाई गई 9 दिवसीय श्री राम कथा शनिवार रात संपन्न हुई। कथावाचक राष्ट्रीय संत आचार्य राम जी महाराज ने श्रीराम-सुग्रीव मिलन, हनूमान जी द्वारा माता सीता की खोज, राम-रावण युद्ध, राम-लक्ष्मण-सीता जी की अयोध्या वापसी एवं प्रभु राम के राज्याभिषेक के वृतांत संगीतमय ढंग से सुनाए। कथा समापन जय श्री राम के जयघोषों पर माहौल पूरा राममय बन गया। आयोजक समिति के मनीश शर्मा, हरी राम खिंदड़ी, राम अवतार, प्रेम शर्मा, सुरिन्द्र शास्त्री, संजीव नरूला ने बताया कि इस 9 दिवसीय कथा में नगर के दानी सज्जनों ने जो आगे बढ़ कर सहयोग दिया, उसके लिए सोसाईटी सदैव उनकी आभारी रहेगी। उन्होंने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया। इस दौरान श्री ब्राह्मण सभा के संजीव शर्मा, राजेश दत्ता, अनिल कुमार खिंदड़ी, रविन्द्र शर्मा, देवी दर्शन बस यात्रा सोसाईटी के रंजीव बावा, नरेश मदान, चन्द्र मोहन चोपड़ा, रमेश हांडा, दीपक कुमार, संजय राजपूत, अश्विनी कुमार, इन्सानियत सेवा दल के संजीव शर्मा, माता चिंत्तपुर्णी लंगर एवं सोशल वैल्फेयर सोसाईटी के नरिन्द्र सेठी, सुभाष अरोड़ा, संजीव झांजी, पुरी, सुनील कालिया, अमृतवेला प्रभातफेरी सोसाईटी के राजेश सचदेवा, सचिन नारंग, प्रदीप कुमार, दीपक जोशी, न्यू इन्सानियत सेवा दल के अनिल शर्मा, पुरूषोत्तम चावला, श्री बाल गोपाल गऊ सेवा समिति के अश्विनी देवगण, रोहित देवगण, वरूण कुमार, सुधीर शर्मा, गौरव धवन, भक्ति भजन ग्रुप के धर्मपाल बांसल, गौरव अनमोल, सर्व मंदिर केंद्रीय सभा के मुख्य सेवादार कैलाश शर्मा को विशेष रूप से सममानित किया गया। कार्यक्रम में सदैव सहयोग देने वाले प्रिंसीपल विपन शर्मा, राजेश ओबराय एवं उनकी टीम, अक्ष्य रामपाल को भी सममानित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਵਿਖੇ ਏਡੀਸੀ ਮੈਡਮ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਟੀਕਰ ਜਾਰੀ

Sun May 19 , 2024
ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2024 ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਵਿਖੇ ਦੂਸਰੀ ਰਿਆਸਲ ਸੰਪੰਨ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 19 ਮਈ{ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਭਾਰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫਸਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਅਨੁਸਾਰ ਅਗਾਮੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅੱਜ ਜ੍ਹਿਲਾ ਚੋਣ ਅਫਸਰ ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮੀਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਆਈ. ਏ.ਐਸ ਦੀ […]

You May Like

advertisement