ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में सुरंग निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा, 125 KM है परियोजना की कुल लंबाई,

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में सुरंग निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा, 125 KM है परियोजना की कुल लंबाई,
सागर मलिक

सार:राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट के प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से उत्तराखंड को मिलेगी नई पहचान,
विस्तार:देहरादून। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना मुख्यतया सुरंगों से होकर गुजरती है। इसमें 105 किलोमीटर लंबी 16 मुख्य लाइन सुरंग और 98 किलोमीटर लंबाई की 12 बचाव सुरंगों का निर्माण शामिल है। अब तक 94 किलोमीटर लंबाई की नौ मुख्य लाइन सुरंग और 88 किलोमीटर से अधिक लंबाई की आठ बचाव सुरंगों का कार्य पूरा किया जा चुका है। राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट के अनुसार उनके द्वारा सदन में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

भट्ट के अनुसार उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए सुरंगों के निर्माण कार्य की प्रगति और परियोजना के पूर्ण होने की समय सीमा के बारे में प्रश्न पूछा था। इसके जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि परियोजना में 90 प्रतिशत से अधिक सुरंग मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। परियोजना की कुल लंबाई 125 किलोमीटर है। निर्माण कार्यों की प्रगति बढ़ाने के लिए विभिन्न सुरंगों में आठ प्रवेश मार्ग चिह्नित किए गए हैं। इनसे सुरंग की खोदाई के लिए अतिरिक्त कार्य क्षेत्र बनाए गए हैं।

यमुनोत्री क्षेत्र भी रेल मार्ग से जुड़े

राज्यसभा सदस्य भट्ट ने विशेष उल्लेख के तहत सदन में गंगोत्री व यमुनोत्री क्षेत्र में रेल मार्ग की जरूरत की तरफ सरकार ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि यह दोनों क्षेत्र हिमाचल प्रदेश से लगे हैं और यहां सेब समेत बेमौसमी सब्जी की उपज व्यापक पैमाने पर होती है। चकराता जैसा पर्यटन स्थल यहां है तो ये क्षेत्र गंगा, यमुना के उद्गम स्थल से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम को जोड़ने के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में गंगोत्री के लिए रेल लाइन का सर्वे हो रहा है। यमुनोत्री क्षेत्र की जनता भी लंबे समय से रेल लाइन सर्वे की मांग कर रही है। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि यमुनोत्री क्षेत्र को रेल सेवा से जोड़ने के लिए कदम उठाए जाएं।

3664 किलोमीटर है राज्य में राजमार्गों की लंबाई

राज्यसभा सदस्य भट्ट के अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि उत्तराखंड में वर्ष 2014 में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2282 किलोमीटर थी, जो अब बढ़कर 3664 किलोमीटर हो गई है। साथ ही यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर ऋषिकेश के निकट श्यामपुर में सड़क चौड़ीकरण सहित 24 मीटर स्पान बेलीब्रिज का का कार्य पूरा किया जा चुका है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय अन्न भण्डारण में अनियमितता का हुआ पर्दाफाश, एसएमओ का निलंबन

Fri Apr 4 , 2025
राजकीय अन्न भण्डारण में अनियमितता का हुआ पर्दाफाश, एसएमओ का निलंबन,सागर मलिक सार:गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डारण अनियमितता पर डीएम का विशेष शक्तियों के अन्तर्गत सख्त प्रवर्तन एक्शन एआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टिः एसएमओ का हो गया निलम्बन मुख्य विकास अधिकारी जांच अधिकारी नामित, उत्तरांचल अनुशासन एवं अपील नियमावली तह्त करेंगे जांच […]

You May Like

advertisement