हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – अमित सिंगला।
विधायक सुभाष सुधा ने सडक़ निर्माण कार्य का किया शुभारंभ।
सडक़ की गुणवत्ता पर रखा जाएगा पूरा फोकस।
कुरुक्षेत्र 30 मार्चं : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि झांसा रोड मेन सडक़ से लेकर कुबेर मंदिर वाया महंत प्रभातपुरी स्कूल तक सडक़ निर्माण कार्य पर 50 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस सडक़ के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पूरा फोकस रखा जाएगा। इसके लिए बकायदा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए है।
विधायक सुभाष सुधा सडक़ निर्माण कार्य को लेकर वार्ड 2 में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, पूर्व पार्षद बलबीर सिंह, महंत बंसी पुरी महाराज, महंत रोशन पुरी,महंत लक्ष्मी नारायण, तरसेम मंगला, हंसराज कालडा, पूर्व पार्षद गीता रानी ने विधिवत रूप से सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि नगरपरिषद की तरफ से शहर के विभिन्न वार्डों में 12 से ज्यादा सडकों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन सड़कों पर 4 करोड़ रुपए से अधिक राशि का बजट खर्च किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ समय में शहर की सभी सड़कों और गलियों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शहर की कोई भी गली और सड़क टूटी हुई नहीं रहने दी जाएगी। उनके पास सभी सड़कों की वास्तविक स्थिति के बारे में रिपोर्ट है, इसलिए धीरे-धीरे सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस शहर के लोगों की सड़कों और गलियों से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।