कन्नौज
ग्राम प्रधान ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को दी जानकारी।
अवनीश कुमार तिवारी
इंदरगढ़ क्षेत्र के मनिकापुर ग्राम पंचायत के कचाटीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय मे कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत व गांव क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को ग्राम प्रधान ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाएं चल रही है उनके बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अनुज कुमार के नेतृत्व मे महिलाओं को सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय मे महिलाओं को अवगत कराया गया वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन , राशन कार्ड , किसान सम्मान निधि ,केवाईसी , श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन , मनरेगा रजिस्ट्रेशन , शौचालय तथा आवास आदि के बारे में जानकारी दी। सभी को अवगत कराया यदि किसी की पेंशन नहीं बनी है , तो निसंकोच हमसे संपर्क करें और हमें अपने डॉक्यूमेंट दे। महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया गया आधार कार्ड में नंबर अवश्य लगवाये। सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं आप सभी उनका लाभ लें। कार्यक्रम में प्रीति पटेल ,आशा ,राम देवी कुशवाहा , आरती , नीतू देवी , शांति देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।
ग्राम प्रधान अनुज कुमार से जब बात की तो बताया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिलाओं को वृद्धा पेंशन , आवास ,शौचालय इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह मंगलवार को जन समस्या की सुनवाई कर समस्या का समाधान करने की बात कही।