बेसहारा गरीबों के लिए कैंटीन फूड बैंक का फीता काटकर किया गया उद्घाटन
कन्नौज। अपने विधानसभा क्षेत्र सदर
कन्नौज में नव निर्वाचित विधायक व राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार असीम अरुण ने सबसे पहले बेसहारा गरीबों के लिये काम शुरू किया है। उन्होंने बेघर गरीब बुजुर्गों को मुफ्त भोजन योजना शुरू की है। इसके लिए उन्होंने अपने वेतन का कुछ हिस्सा व शहर के सम्प्पन लोगों के सहयोग से फ़ूड बैंक कि शुरुआत की है। विनोद दीक्षित अस्पताल स्थित आश्रय स्थल पर उन्होंने यह फ़ूड बैंक खोला है। मंत्री का कहना है की उनकी विधानसभा का कोई भी गरीब निराश्रित बुजुर्ग भूखा नही सोएगा।
निराश्रित, बेघर बुजुर्गों के रहने के लिये शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल परिसर में एक आश्रय स्थल चल रहा था। इस आश्रय स्थल में गरीबों के रहने के तो इन्तजाम थे, लेकिन उनके खाने का कोई इन्तजाम नही था।
राज्यमंत्री असीम अरुण ने सबसे पहले इन बेघर गरीब बुजुर्गों के इस दर्द को समझा और ऑक्सफोर्ड नामक संस्था के सहयोग से फ़ूड बैंक की शुरुआत की। फ़ूड बैंक के उद्घाटन के मौके पर शहर के सम्भ्रान्त लोगों को बुलाकर एक भव्य समारोह का आयोजन कराया।
मंत्री असीम अरुण ने इस मौके पर कहा कि इसका फायदा अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों के तीमारदारों को होगा। फूडबैंक लगातार चालू रखने के लिये उन्होंने सम्पन्न लोगों से योगदान देने कि भी अपील की।