संवाददाता राजकुमार जयसवाल
बिलरियागंज। स्थानीय विकासखंड के कान्धरपुर पतिला गौसपुर में स्थित बी आर सी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दस बजे से सायं चार बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 41 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश यादव ने भी रक्तदान किया। उन्होंने ने बताया कि रक्तदान प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को करना चाहिए। रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है और यह कार्य सबसे परोपकारी कार्य है।यदि हमारा जीवन किसी के जीवन को बचाने में प्रयुक्त हो तो इससे उत्तम परोपकार कुछ नही है। वही प्रधान संघ जिलाध्यक्ष श्रीराम यादव , अभिषेक सिंह , अनिल जैसवार , राजेश यादव भक्कू , अमजद,सोनु सिंह उर्फ बाली, विरेन्द्र यादव, विनोद चौहान, संजय यादव,लालु,पिल्लू पाठक , रविन्द्र यादव,अंगद प्रजापति, योगेन्द्र यादव, सतीश , अरुण, विपिन मौर्या सहित कई लोगो ने रक्तदान किया।