डॉ. विदुषी त्यागी ने डीन ऑफ कॉलेज का संभाला कार्यभार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र :- चेत्र शुल्क नव संवत्सर के शुभ अवसर पर वैद्य प्रोफेसर विदुषी त्यागी ने शनिवार को विधिवत रूप से अधिष्ठाता महाविद्यालय का पदभार ग्रहण किया। उनका यह कार्यकाल 2 वर्ष के लिए रहेगा। यह अतिरिक्त कार्यभार कुलपति द्वारा 28 जनवरी 2022 को ही दिया जा चुका था। मगर विधिवत रूप से उन्होंने यह कार्यभार शनिवार को कुलपति प्रो. डॉ. बलदेव कुमार और कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव की उपस्थिति में ग्रहण किया।
कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने पद ग्रहण करने पर डॉ. विदुषी त्यागी को शुभकामनाएं दी। डॉ. विदुषी त्यागी वर्तमान में श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में रसशास्त्र एवं भैषज्य विभाग में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। पद ग्रहण करने पर डॉ. विदुषी त्यागी ने कुलपति का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस पद पर रहते हुए निष्पक्ष व ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगी। विश्वविद्यालय का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का आयुर्वेद की ओर रूझान बढ़े। इसके लिए महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार करने के साथ ही नवीनीकरण करने का प्रयास किया जाएगा। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय से सम्बन्ध 10 कॉलेज हैं। जिनके प्रशासन से संबंधित कार्य, शिकायतों का निवारण, कर्मचारियों की नियुक्ति व कॉलेजों के सम्बन्ध संबंधी कार्य अब डॉ. विदुषी की देखरेख में होंगे। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र चौधरी, डॉ. रवि राज, सहायक कुलसचिव अतुल गोयल, अधिक्षक राम निवास व पीजी के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एन सी सी के कैडेट्स ने मनाया भारतीय नव वर्ष और हुई पिप्पिंग सेरेमनी

Sat Apr 2 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटीग्रेटेड एंड आनर्स स्टडीज के सभागार में शनिवार को एनसीसी कैडेट्स की पिप्पिंग सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में मुख्य अतिथि 10 हरियाणा बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर सिंह रावत रहे […]

You May Like

Breaking News

advertisement