बलिया जाते समय परिवाहन मंत्री का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
त्रिवेदीगंन, बाराबंकी: आज लखनऊ से बलिया जाते समय उत्तर प्रदेश के परिवाहन मंत्री दया शंकर सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथीकपुरवा चौराहे के पास पुर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भाजपा नेता अम्बर शरण जायसवाल, अशोक द्विवेदी, सुशील पटेल व शैलेन्द्र द्विवेदी, उत्तम वर्मा, अरविंद वर्मा व जिला परिवाहन अधिकारी पंकज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह 9 बजे से सैकड़ो कार्यकर्ता नेशनल हाइवे पर फूल माला लेकर पहुच गये। 3 घंटे कड़ी धूम में परिश्रम करने के बाद पहुचे परिवाहन मंत्री दया शंकर सिंह का कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वही मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि आज बड़ी खुसी मिली कि आप लोग हमारा इतनी देर इंतजार किये। बहुत बहुत धन्यवाद दिए।