राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बम्हनीडीह विकास खंड की मानस मंडली करेगी जिले का प्रतिनिधित्व, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चोरिया ( बम्हनीडीह) ने पहला, शिवरीनारायण (नवागढ़) ने दूसरा और करीगांव ( मालखरोदा) तीसरा स्थान हासिल किया

जांजगीर-चांपा, 05 अप्रैल, 2022/ जांजगीर के डाइट में आज जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में विकासखंड बम्हनीडीह की हरिदर्शन मानस मंडली ने पहला स्थान हासिल किया। यह मंडली शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में कावेरी मानस मंडली शिवरीनारायण (नवागढ़) ने दूसरा और करीगांव मालखरौदा के श्री राम मानस मंडली ने तीसरा स्थान हासिल किया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्री राम कुमार यादव ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली मंडलियों को क्रमशः 21 हजार रूपये, 11 हजार रूपये और 5100 रूपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य सभी 6 मानस मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 2100 रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। निर्णायक मंडल के सभी 6 सदस्यों का भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।     अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि विधायक श्री राम कुमार यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिनके द्वारा रामचरितमानस के उपदेशों, शिक्षाओं, जीवन चरित्र, परंपरा को मानस मंडली प्रतियोगिता के माध्यम से जन- जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानस मंडलियों द्वारा छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम से जुड़े इतिहास, संस्कृति, परंपरा, मर्यादाओं का प्रचार प्रसार का माध्यम बनी हुई है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी मंडलियों को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान राम अपने 14 वर्षों के वनवास में से 12 वर्ष छत्तीसगढ़ में बिताए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी रामायण की संस्कृति से दूर होती जा रही है, ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की यह पहल प्रशंसनीय है। समारोह को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशि कांता राठौर, नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़ेवाल, छत्तीसगढ़ भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री गिरिधर चंद्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमेश पैगवार, जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश साहू ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सतीश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर,उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू, श्री दिलेश्वर साहू, श्री कन्हैया राठौर सहित मानस मंडली के सदस्य गण और नागरिक गण उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंहगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस ने दिया एक दिवसीय धरना

Tue Apr 5 , 2022
जांजगीर चांपा, 05 अप्रैल,2022/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित कचहरी चौक जांजगीर में केंद्र की मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से ऊपजी मंहगाई के खिलाफ, मंहगाई मुक्त भारत अभियान के तहत […]

You May Like

advertisement