जांजगीर चांपा, 05 अप्रैल,2022/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित कचहरी चौक जांजगीर में केंद्र की मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से ऊपजी मंहगाई के खिलाफ, मंहगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया। जिसमें उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व कार्यक्रम प्रभारी रमेश पैगवार ने कहा कि जब भी देश में भाजपा का शासन आता है तो देश के सार्वजनिक संस्थान, जनता, गंगा और गाय खतरे में आ जाता है, पर ये लोग कहते हैं कि हिंदू खतरे में है। मोदी राज में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित आम जन के जीवन यापन के लिए अति आवश्यक वस्तुओं के दाम में भारी दाम वृद्धि के कारण लोगों का जीवन दुभर हो गया है। इसलिए जनता की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित है। धरना कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण पाण्डेय, जिला युंकाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस हसौद अध्यक्ष कुशल कश्यप, राइस किंग खूंटे, गिरधारी यादव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रामखिलावन राठौर, अनिल राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीकी एवम आभार शिशिर द्विवेदी ने किया। धरना में राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया, कमलेश सिंह बाबा, राजकुमार साहू, मनोज कालू अग्रवाल, राघवेन्द्र व्यास, देवकुमार पाण्डेय, हर प्रसाद साहू, गुलाबुद्दीन खान, अजीत सिंह राणा, पंचराम यादव, परमेश्वर निर्मले, रामबिलास राठौर, राजेश राठौर, सतीश नेताम, भुवन जांगड़े, सुखराम गढ़वाल, अशोक कुमार यादव, अशोक सोनवानी, गौतम राठौर, रवि शर्मा, सत्यप्रकाश मुन्ना सिंह, आकाश तिवारी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Next Post
राम वन गमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के विकास कार्यों का लोकार्पण 10 अप्रैल को, शिवरीनारायण में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता 8,9 और 10 अप्रैल को
Tue Apr 5 , 2022
You May Like
-
2 years ago
सूर्यांश ग्रामीण महाभ्रमण अभियान हुआ संपन्न