मेहनगर निरंजन कुटी पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया ।
स्थानीय तहसील मेहनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरंजन कूटी के प्रांगण में स्थापना दिवस पर झन्डा रोहण किया साथ ही एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह ने किया। संचालन महामंत्री मुकेश सिंह ने किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक अंजनी सिंह ने कहा कि सन् 1951 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जन संघ पार्टी की स्थापना किया, यही पार्टी आगे चलकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के रूप में स्थापना की गई जिसके अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी रहे, आज यह पार्टी पूरे भारत में सिर्फ 5 राज्यों को छोड़कर योगी जी मोदी जी के नितियों से प्रभावित होकर राज कर रही है, इस अवसर पर कमलेश सिंह एडवोकेट, माधवेन्द्र मिश्रा ने भी बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य जलभरथ सिंह, परमहंस सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रगति सिंह, अनूसूचित मोर्चा अध्यक्ष संदीप कुमार, किसान मोर्चा महामंत्री उग्रसेन विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह, योगेन्द्र यादव, जंगबहादुर यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।