रिपोर्टर अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
कोंच में गहोई धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के उरई विधानसभा से विधायक गौरीशंकर वर्मा व माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन का आअभिनंदन समारोह किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों का माल्यार्पण करके, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
गहोई धर्मशाला में उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा व माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत धर्मशाला में प्रवेश करते ही किया और भरतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी के विधायक गौरीशंकर वर्मा व मूलचन्द्र निरंजन के अभिनन्दन समारोह का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर तिलक व माल्यार्पण करके किया गया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने दोनों विधायक का माल्यार्पण करके, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी से विधायक गौरीशंकर वर्मा व मूलचन्द्र निरंजन ने इस मौके पर कहा कि आप लोगों द्वारा जो सम्मान किया गया है उसका ऋण वह कभी नहीं चुका पाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं इसलिए जब भी कोई कार्य किसी भी कार्यकर्ता को पड़े तो निःसंकोच किसी भी समय आएं, उनकी समस्या का तत्काल कराया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री आशुतोष मिश्रा ने किया।
युवा मोर्चा टीम ने किया पगड़ी बांधकर विधायकों का सम्मान
गहोई धर्मशाला में माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन व उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा का भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू ने पगड़ी पहनाकर व बड़ी पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।
यह कार्यकर्ता रहे कार्यक्रम में मौजूद
गहोई धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, सुनीलकान्त तिवारी, शम्भूदयाल सोनी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, सभासद कृष्णा झा, अर्चना सोनी, सुनील शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनी लला,
बादाम कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, रविकान्त कुशवाहा, ओपी अग्रवाल, गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय रावत, कुलदीप निरंजन, प्रेमनारायण वर्मा, सुशील दूरवार मिरकू महाराज, राजेन्द्र द्विवेदी, दीपक मिश्रा भाजपा नगर उपाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा महामंत्री, युवा मोर्चा से दीपक गर्ग बेटू, विकास पटेल लम्बरदार पड़री, इलयास मकरानी, सुरेन्द्र खरे, रितिक खरे, नरेश कुशवाहा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे