कन्नौज: अपर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य मार्गों पर घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अपर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य मार्गों पर घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कन्नौज । अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द कुमार ने बुधवार की देर शाम नगर के मुख्य मार्गों पर घूमकर पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मुख्य बाजार में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक व शहर कोतवाल आलोक दुबे ने पुलिस बल के साथ शाम सात बजे नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान सब्जी मंडी रोड पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए अतिक्रमण पर कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि सड़क को साफ रखें और अपना सामान दुकान के अंदर रखें।
सब्जी मंडी रोड पर दुकान के आगे लोगो ने तखत और लोहे की बेंचे डालकर अतिक्रमण कर रखा है वहीं चार पहिया ठेला वाले भी एक स्थान पर सड़क जाम किए रहते है जिससे पैदल यात्रियों व दोपहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है।
बख्शी चौराहे पर एक फल विक्रेता द्वारा दुकान के आगे पूरा चार पहिया ठेला लगाने पर एएसपी ने सख्त चेतावनी दी कि तत्काल अतिक्रमण हटा ले अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। बख्शी चौराहे पर चार पहिया ठेला पूरे चौराहे को जाम रखते हैं। आसपास के दुकानदारों ने दुकान का सामान रोड पर लगा रखा है। एएसपी ने सामान हटाने की चेतावनी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक के दौरे के बाद बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। लोगो का कहना है कि अतिक्रमणकारी अधिकारियों के सामने अपना सामान हटा लेते हैं और एक दो दिन बाद फिर वही स्थिति हो जाती हैं लोगो का यह भी कहना है कि अतिक्रमण के कारण लोगो को काफी तकलीफें होती हैं और आए दिन झगड़े होते हैं और प्रशासन देखकर भी अनजान रहता है। लोगो का यह भी मानना है की अतिक्रमणकारियों पर एक बार में कम से कम पांच हजार जुर्माना लगाया जाये और जब भी अतिक्रमण पाया जाए तब जुर्माना लगाया जाए तभी अतिक्रमण की समस्या कम होगी। बाजार के अलावा चिरैयागंज रोड पर भी बक्शे व अलमारी वाले दुकानदारों ने भी पूरी सड़क पर कब्जा कर रखा है। अधिकारियों का जब दौरा होता है तब वह अपना सामान हटा लेते हैं। वर्षों से यह समस्या चली आ रही है लेकिन इसका कोई निदान नहीं हो पाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਫਰੀ ਹੋਮਿਓਪੈਥਿਕ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ 11 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਕੈਂਟ ਬੋਰਡ ਦੇ ਜਨਰਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ</em>

Fri Apr 8 , 2022
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 08 ਅਪ੍ਰੈਲ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸਵਰਗੀ ਨਿਰੰਜਣ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਵਰਗੀ ਸਰਦਾਰਨੀ ਕਰਮ ਕੌਰ ਦੀ ਮਿੱਠੀ ਯਾਦ ਅਤੇ ਹੋਮੋਪੈਥਿਕ ਦੇ ਪਿਤਾਮਾ ਡਾ: ਸੈਮੂਅਲ ਹੈਨੀਮੈਨ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਫ਼ਰੀ ਹੋਮਿਓਪੈਥਿਕ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਨਿਰੰਜਣ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਵੈਲਫੇਅਰ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਇੰਡੀਆ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਕਿਰਪਾ ਵੈੈੱਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਰਜਿ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਕੈਂਟ ਬੋਰਡ […]

You May Like

advertisement