खोखसा रेलवे ओव्हर ब्रिज में हुआ एक गर्डर लॉन्च, कुल 5 गर्डर किए जाएंगे लांच

जांजगीर-चांपा ,08 अप्रैल, 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला की सक्रियता और कोशिश से खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी आ रही है। जांजगीर चांपा रेल मार्ग में खोखसा  रेलवे ओव्हर ब्रिज में कल पहला गर्डर लांच किया गया।
     कार्यपालन अभियंता (कंस्ट्रक्शन) दक्षिण-पूर्व मध्य रेल श्री वेणुगोपाल ने बताया कि गर्डर लॉन्चिंग के लिए रेल प्रशासन से ब्लॉक मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया खोखसा रेलवे ओव्हर ब्रिज से ऐसे 5 गर्डर और लॉन्च किए जाएंगे।
     श्री वेणुगोपाल ने बताया कल बुधवार को पहला गर्डर लॉन्चिंग के लिए पूर्वान्ह 3.25 बजे से 6.25 बजे तक 3 घंटे का ब्लॉक रेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया था। इस ब्लॉक में रेलवे इंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा खोखसा रेलवे ओव्हर ब्रिज में पहला गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा खोखसा रेल ओव्हर ब्रिज में गर्डर लॉन्चिंग के लिए ब्लॉक मिलना शुरू हो गया है। आगामी दिवसों में जैसे-जैसे ब्लॉक मिलेगा 5 और गर्डर के लॉन्चिंग का काम क्रमशः किया जाएगा।
     पहला गर्डर लॉन्चिंग के संबंध में श्री वेणुगोपाल ने बताया कि इस गर्डर को सुरक्षित रूप से धीरे-धीरे नीचे उतारा जाएगा। इसके बाद क्रमशः सुरक्षित रूप से नियत स्थान पर अंतिम रूप से स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लाक मिलने से खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज पर गर्डर लांचिंग के काम में अब और तेज़ी आएगी।



Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं: नियमों की अनदेखी कर शराब बेचने का मामला प्रकाश में आया,

Fri Apr 8 , 2022
लालकुआ शहर में नियमों को ताक पर रखकर शराब बेचने का मामला सामने आया है प्रदेश में प्रशासन की ओर से शराब की दुकानों के लिए नियम है कि वो सुबह 10 बजे के बाद ही दुकानें खोल सकते हैं और रात 10 बजे बंद करना होगा लेकिन इस नियम […]

You May Like

advertisement