कांग्रेसियों ने किया केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन

जांजगीर चांपा, 08 अप्रैल, 2022/ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला द्वारा किसान विरोधी बयान पर विरोध जताते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने खैरागढ़ उपचुनाव में भाषण दिया था कि यदि धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा गया तो राज्य बर्बाद हो जाएगा। जिस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी ब्लॉक मुख्यालयों में पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। पुलिस से छीना झपटी के बीच कांग्रेसी पुतला दहन करने में कामयाब रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव द्वय रमेश पैगवार, इंजि रवि पाण्डेय, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा पप्पू महाराज, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, विवेक सिंह सिसोदिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महारथी बघेल, अजीत सिंह राणा, पंचराम यादव, गिरधारी यादव, ब्यास कश्यप, परमेश्वर निर्मले, अनिल राठौर, किशोर साव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रामबिलास राठौर, बाबूलाल सेन, दिनेश पाण्डेय, आकाश तिवारी, शाहबाज खान, पवन कश्यप, जितेंद्र दिनकर, संतोष बोबाई, अशोक रात्रे, शेषनाथ टंडन, अतीक कुरैशी, अभिलाष गढ़ेवाल, सुनील यादव सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>श्री हनुमान महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बालाजी का स्नान एवं अखंड ज्योति श्री गोविंद राम परिवार की ओर से जगाई गई</em>

Fri Apr 8 , 2022
फिरोजपुर 08 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- श्री हनुमान महोत्सव के उपलक्ष में श्री बालाजी का स्नान एवं अखंड ज्योति श्री गोविंद राम और उनके परिवार द्वारा जगाई गई जय हो मेरे बालाजी के जयकारे लगाए गए श्री विनोद शर्मा अध्यक्ष आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी ने बताया कि […]

You May Like

advertisement