कन्नौज: सूरज ने दिखाएं तेवरतेज धूप में गर्मी से बचने के लिए मुंह ढंककर जाती युवतियां

सूरज ने दिखाएं तेवर
तेज धूप में गर्मी से बचने के लिए मुंह ढंककर जाती युवतियां।
(सिद्धार्थ गुप्ता)
गुरसहायगंज। सूरज के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। इसके चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। धूप की तेज तपिश से राहगीर परेशान हो रहे हैं। आम नागरिकों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। तेज धूप के चलते राहगीरों का सफर कठिन हो गया है। वहीं बढ़ती गर्मी से महिलाओं और बच्चों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
शुकृवार को सूरज दिन भर अपने तेवर दिखाता रहा। इससे पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं रात का तापमान भी निरंतर बढ़ता रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय से ही तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया। इधर जैसे ही सूरज चढ़ने के साथ धूप की तपिश तेज होने लगी। दोपहर होने तक सूरज के तेवर तीखे हो गए। धूप तेज हुई तो लोग परेशान हो गए। घर से बाहर निकले लोग सूरज की तपिश से परेशान होने लगे। धूप तेज हुई तो सड़क पर गुजरते राहगीर गर्मी से हांफने लगे। राहगीर मार्ग में छांव की तलाश करते रहे। रास्ते में सड़क पर जहां भी छांव नजर आई। वहीं पर राहगीरों के कदम ठिठकते रहे। घर से जरूरी काम के लिए बाजार निकली महिलाएं सूरज की तपिश ले तिलमिला उठा उठीं। तेज धूप से बचने के लिए अनेक महिलाएं अपने चेहरे पर स्कार्फ बांघ कर चल रही थीं। वहीं अनेक महिलाओं व युवतियों ने अपने सिर पर छाता तान रखा था। लेकिन फिर भी उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। दोपहर में धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हाइवे पर काफी कम संख्या में वाहन नजर आए। दो पहिया वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गई। वहीं गर्म लू राहगीरों को परेशान किए जा रही थी॥ इधर शाम को धूप का असर भले कम हो गया। लेकिन वातावरण गर्मी की तल्खी बनी रही। गर्म हवाएं लोगों की दिक्कतें बढ़ाती रहीं। बड़कू भाइया

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: स्कूल चलो अभियान " रैली का आयोजन

Fri Apr 8 , 2022
*” स्कूल चलो अभियान ” रैली का आयोजनपरिषदीय स्कूलो में नवीन नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।* जलालाबाद -:*शासन- प्रशासन के द्वारा पूर्व में दिये गए दिशा-निर्देशो के अनुपालन में नवीन शैक्षिक सत्र 2022 – 23 के लिए 6 से 14 वर्ष तक की आयु वाले बच्चो के सुसंगत […]

You May Like

advertisement