थाना अतरौलिया
किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- पूर्व का विवरण- दिनांक 07.04.22 को वादिनी थाना अतरौलिया पर शिकायत की गयी कि रमाकान्त प्रसाद पुत्र श्री मोतीलाल निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा शराब पीकर नाबालिक के घर में घुस कर हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/22 धारा 452/354ख/506 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक 08.04.22 को उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त रमाकान्त प्रसाद लाल रोडवेज अतरौलिया के पास खड़ा है, इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह द्वारा रोडवेज अतरौलिया पास से अभियुक्त रमाकान्त प्रसाद को समय 10.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग- - मु0अ0सं0 122/22 धारा 452/354ख/506 IPC व 7/8 पाक्सो एक्टथाना अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त– - रमाकान्त प्रसाद पुत्र श्री मोतीलाल उम्र 42 वर्ष निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण – - उ0नि0 सुल्तान सिंह 2. का0 अमित जायसवाल 3. म0का0 सरिता यादवथाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़