भगवान श्रीराम की आराधना से जीवन में मान-सम्मान और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है : ब्रह्मचारी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री रामनवमी पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने दी शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र, 10 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म, संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति व संस्कारों की रक्षा, योग एवं विज्ञान के क्षेत्र अनेकों संस्थाओं का संचालन कर रहे श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने देश – प्रदेश वासियों को श्री रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव है और जिनके मन में श्री राम हैं, उनके भाग्य में वैकुण्ठ धाम है। भगवान श्री राम के चरणों में जिसने जीवन वार दिया,संसार में उसका कल्याण ही कल्याण है। ब्रह्मचारी ने बताया कि श्री रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मनाया जाता है। चैत्र नवमी तिथि नवरात्रों का आखिरी दिन होता है। इसी के साथ 9 दिनों तक चलने वाले देवी मां दुर्गा की आराधना का पर्व समाप्त होता है। ब्रह्मचारी ने बताया कि चैत्र नवमी शुक्ल पक्ष तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। संस्कृति एवं संस्कारों में विश्वास करने वाले लोग हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान राम के जन्मोत्सव का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान राम भगवान विष्णु जी के सातवें अवतार माने जाते हैं।
ब्रह्मचारी ने बताया कि श्री राम नवमी के दिन भगवान श्री राम, माता सीता और भगवान श्री राम भक्त हनुमानजी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम की जो व्यक्ति सच्चे मन से उनकी पूजा-आराधना करता है उसे जीवन में मान-सम्मान और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: नेत्र जाँच शिविर का समापन धूमधाम से सम्पन्न,

Sun Apr 10 , 2022
नेत्र जाँच शिविर का समापन धूमधाम से सम्पन्न दून सिख वेलफेयर सोसायटी के 40वे आँख जाँघ शिविर का समापन समारोह गुरु नानक निवास सुभाष रोड पर उत्साह पूर्व मनाया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अडिशनल मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशिष्ट अतिथि डॉ एस फारुख एवं सरदार गुरबख्श सिंह राजन थे। […]

You May Like

advertisement