गाजे बाजे के साथ निकली राम नवमी पर राम जवारे की भव्य शोभायात्रा
रिपोर्टर अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
कोंच(जालौन)चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व पर दिन रविवार को चन्दकुआँ स्थित भूतेश्वर मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भव्य प्राकट्योत्सव मनाया गया इसके उपरांत हिंदूवादी संगठनों की अगुवाई में मुहल्ला गांधी नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर से राम जवारे की भव्य व विशाल शोभायात्रा गाजे वाज़े के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन कर शुभारम्भ की गई शोभायात्रा मुख्य मार्ग से स्टेट बैंक होते हुए लवली चौराहा नई बस्ती नगर पालिका कार्यालय होती हुई सागर चौकी तिराहा से मुख्य मार्ग होते हुए प्राचीन भारत माता मंदिर पहुंचकर पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन कर राम जवारे अर्पित कर शोभायात्रा का समापन किया गया शोभायात्रा में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई इस अवसर पर जिला विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष बजरंग दल जिला सह सयोंजक आकाश उदैनिया जिला सुरक्षा प्रमुख गौरव सोनी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वृजेन्द्र कुशबाहा बजरंग दल नगर संयोजक शिवम लखेरा प्रखंड संयोजक अमित कुशबाहा सह संयोजक सोनू यादव कृष पाठक हर्ष राठौर रविन्द्र यादव प्रांशु कुशबाहा आदर्श सक्सेना सचिन सुजेले शिवराम चौरसिया निखिल राठौर सुमित कुशबाहा हेमंत प्रजापति अमित प्रजापति दीपू रायकवार अभय यागिक महेंद्र सोनी हरनाम कुशबाहा प्रिंस अग्रवाल अल्पेश शर्मा अमित राठौर सत्या ठाकुर आदर्श पटेल विपिन प्रजापति निखिल गुर्जर सहित तमाम हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों सहित जनता जनार्दन मौजूद रही वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।