कड़े मुकाबले में विजेता बने कई कौंसलर, कुछ रहे भाग्यशाली
👉18 वार्ड में रहा कड़ा मुकाबला
👉एक जहां दो वोट से विजेता बना वहीं दूसरा 9 वोट से
मोगा:=[ प्रेम शर्मा, ब्यूरो चीफ] मोगा नगर निगम मोगा के घोषित परिणाम में कई उम्मीदवार कड़े मुकाबले में भाग्यशाली रह विजेता बने। जैसे कि वार्ड 10 से आम आदमी पार्टी के विक्रमजीत सिंह 2 वोट, वार्ड 30 से आजाद बूटा सिंह 9 वोट, वार्ड 27 से कांग्रेस के कुलविंदर सिंह 11 वोट, वार्ड 21 से भाजपा की करमजीत पाल 16 वोट से, वार्ड 6 से आजाद अरविंदर कौर 22 वोट, वार्ड 42 से शिअद के गौरव गुप्ता 30 वोट, वार्ड 39 से कांग्रेस की कुसुम बाली 39 वोट, वार्ड 23 से शिअद की सपना 44 वोट, वार्ड 35 से आजाद सुखविंदर कौर 56, वार्ड 29 से शिअद की राम कौर 57 वोट, वार्ड 18 से शिअद के भारत भूषण 59 वोट, वार्ड 8 आप के बलजीत सिंह 67 वोट, वार्ड 28 से कांग्रेस के जगजीत सिंह 69 वोट, वार्ड 41 से शिअद के मतवाल सिंह 71 वोट, वार्ड 33 से आप की किरण हुंदल 81 वोट, वार्ड 40 से आजाद तीरथ राम 82 वोट, वार्ड 14 से कांग्रेस के अमरजीत 83 वोट से तथा वार्ड 20 से शिअद के मंजीत धम्मू 95 वोट से विजेता बने।